August 21, 2026

News India Group

Daily News Of India

मसूरी – भाजपा ने बडे मोड पर आधुनिक शौचालय व लंढौर में शिवाजी की प्रतिमा लगाने की मांग की।

मसूरी : भाजपा मसूरी मंडल ने मंत्री गणेश जोशी एवं एमडीडीए के अधिशासी अभियंता को ज्ञापन देकर मांग की है कि बड़े मोड़ पर आधुनिक सुविधाओं से युक्त सार्वजनिक शौचालय बनाया जाय वहीं लंढौर बाजार में शिवाजी महाराज की आदमकद प्रतिमा लगाई जाय।
भाजपा मसूरी मंडल के अध्यक्ष मोहन पेटवाल ने मसूरी विधायक गणेश जोशी एवं एमडीडीए कार्यालय जाकर अधिशासी अभियंता अतुल गुप्ता को ज्ञापन दिया। जिसमें मांग की गई है कि मसूरी देहरादून मार्ग पर शिव मंदिर के निकट बड़े मोड़ पर आधुनिक सुविधाओं से युक्त सार्वजनिक शौचालय बनाया जाय व लंढौर बाजार बावड़ी के समीप शिवाजी महाराज की प्रतिमा लगाई जाय। ज्ञापन देने के बाद भाजपा मंडल अध्यक्ष मोहन पेटवाल ने बताया कि बड़े मोड पर विगत दिनों अतिक्रमण हटाया गया वहां पर खाली पड़े स्थान पर एक आधुनिक सुविधाओं से युक्त सार्वजनिक शौचालय बनाया जाय। उन्होंने कहाकि इस क्षेत्र में बड़ी संख्या में पर्यटकों की आवाजाही रहती है लेकिन शौचालय न होने के कारण उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ता है। वहीं उन्होने कहा कि लंढौर बाजार का नाम शिवाजी मार्केट है लेकिन अधिकतर लोग लंढौर बाजार ही कहते हैं। उन्होंने कहाकि बावड़ी के समीप अतिक्रमण हटाया गया वहां खाली हुए स्थान पर एक भव्य आदमकद शिवाजी महाराज की प्रतिमा लगाई जाय। ताकि बाजार का नाम सार्थक हो सके। ज्ञापन देने वालों में सतीश ढौडियाल, सभासद अरविंद सेमवाल आदि रहे।

More Stories

You may have missed