October 24, 2026

News India Group

Daily News Of India

मसूरी – राजमंडी में 12 लाख की लागत से बनने वाले सामुदायिक भवन का किया भूमिपूजन।

मसूरी : भाजपा मसूरी मंडल के अध्यक्ष राकेश रावत व पूर्व मंडल अध्यक्ष मोहन पेटवाल ने लंढौर राजमंडी में मसूरी विधायक व मंत्री गणेश जोशी की 12 लाख 27 हजार की विधायक निधि से बनने वाले सामुदायिक भवन का भूमि पूजन किया गया।
लंढौर राजमंडी निवासियों की लंबे समय से मांग थी कि उनके क्षेत्र में कोई सामुदायिक भवन नही है जहां पर छोटे मोट कार्यक्रम आयोजित किए जा सकें जिस पर मसूरी विधायक गणेश जोशी ने 12 लाख 27 हजार रूपये राजमंडी में सामुदायिक भवन के लिए स्वीकृत किए जिसका भूमि पूजन किया गया वहीं हवन भी किया गया।

इस अवसर पर भाजपा मसूरी मंडल अध्यक्ष राकेश रावत ने कहा कि राजमंडी में विधायक निधि से सामुदायिक भवन का शिलान्यास किया गया जिसका भूमि पूजन किया गया व शीघ्र ही निर्माण कार्य शुरू हो जायेगा। इस मौके पर भाजपा मसूरी मंडल के पूर्व अध्यक्ष मोहन पेटवाल ने कहा कि राजमंडी में बाल्मीकि समाज के लोग रहते हैं उनकी लंबे समय से मांग थी कि उनको छोटे मोटे पारिवारिक कार्यक्रम करने का कोई स्थान नहीं है जिस पर विधायक निधि से राशि स्वीकृत की गई जिसका भूमि पूजन किया गया। उन्होंने कहा कि लाइब्रेरी बाल्मीकि मंदिर के विस्तार के लिए भी विधायक व मंत्री गणेश जोशी ने 28 लाख की राशि हंस फाउंडेश की माता मंगला व भोले जी महाराज ने स्वीकृत की है लेकिन पालिका ने एक साल होने पर भी अभी तक भूमि का एमओयू साइन नहीं किया गया लेकिन पालिकाध्यक्ष को ऐसे समाज के कार्याें में कोई रूचि नहीं है उनको केवल अपने चहेते ठेकेदारों के कार्य करने में रूचि है यहीं कारण है कि यह मामला अभी तक लटका हुआ है।

इस मौके पर महिला मोर्चा अध्यक्ष गीता कुमाई ने सामुदायिक भवन के भूमि पूजन पर बाल्मीकि समाज के लोगों को बधाई दी व कहा कि विधायक गणेश जोशी ने चुनाव के समय सामुदायिक भवन बनाने की घोषणा की थी जिस पर उन्होंने तत्काल कार्यवाही की व जनवरी में यह स्वीकृत हो गया था। इसके बनने से यहां पर छोटी बैठके, महिलाओं के लिए प्रशिक्षण आदि का कार्य किया जा सकता है व यहां के लोगों को इसका लाभ मिलेगा।

भाजपा मसूरी मंडल उपाध्यक्ष अरविंद सेमवाल, राकेश ठाकुर, विजय बुटोला, अभिलाष, कुणाल, रोविंग सूद, प्रताप ढिल्लोर, अनिल, सोनू, अजय, सुरेश, विक्रम, शुभम, रजत, शिवम आदि मौजूद रहे।

You may have missed