August 22, 2026

News India Group

Daily News Of India

मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना का शुभारंभ जनपद के 138बच्चों को मिलेगा लाभ।

अरविन्द थपलियाल

उत्तरकाशी : मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना का प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शासन स्तर से सोमवार को शुभारंभ किया। जनपद उत्तरकाशी से 138 बच्चों को मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना का लाभ मिलेगा। योजना के शुभारंभ के बाद जिलाधिकारी मयूर दीक्षित एवं ब्लाक प्रमुख भटवाड़ी विनीता रावत एवं डुंडा शैलेन्द्र कोहली द्वारा दीपिका आर्य ,साहिल, सोनम आर्य, शीतल आर्य, शिवांश, देवराज, शिवराज, आराध्य, आन्या, शिवम राणा, कु.सलोनी को मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना के अंतर्गत प्रतिमाह शनराशि 3 हजार की सहायता राशि जन्म से 21 वर्ष तक, शिक्षा,भरण पोषण स्वीकृत प्रमाण पत्र जारी किये। सभी के खाते में डीबीटी के माध्यम से आज पहली किस्त जारी की गई।

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी गौरव कुमार,उप जिलाधिकारी डुंडा आकाश जोशी,जिला समाज कल्याण अधिकारी कुलदीप सिंह रावत, गोपाल सिंह राणा,प्रभारी जिला कार्यक्रम अधिकारी सहित लाभार्थी उपस्थित रहे।

More Stories

You may have missed