May 4, 2024

News India Group

Daily News Of India

मजदूर संघ ने सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत की घोषणा का किया विरोध, आंदोलन की दी चेतावनी।

1 min read

मसूरी : मजदूर संघ मसूरी ने प्रदेश के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत की मसूरी में पर्यटकों को आवाजाही की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए बैटरीयुक्त वाहनों की घोषणा का विरोध किया है। वहीं चेतावनी दी कि यदि उनके हितों को चोट पहुंचाने का कार्य किया गया जो व्यापक जनआंदोलन किया जायेगा।

कुलड़ी स्थित एक होटल के सभागार में पत्रकार वार्ता आयोजित कर मजदूर संघ श्रमिक समिति के अध्यक्ष भगवान सिंह चैहान ने कहा कि हाल ही में प्रदेश के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने घोषणा की कि मसूरी में पर्यटकों को सुविधा उपलब्ध कराने के लिए सैस लगाया जायेगा व उन्हें निःशुल्क यातायात की सुविधा दी जायेगी वहीं इससे पूर्व विधायक गणेश जोशी भी इस तरह की बात कर चुके हैं जिससे मजदूरों में भय व आक्रोश व्याप्त है। उन्होंने कहा कि यह अव्यवहारिक है जिससे पर्यटकों पर अधिक बोझ पडे़गा। क्यों कि जैसे ही पर्यटक उत्तराखंड में आता है तो उसे कई स्थानों पर कर देना होता है वहीं मसूरी आने वालों को भी कोल्हूखेत मालरोड पर कर देना होता है और अब सैस लगाया जा रहा है। इससे उन्हें कोई आपत्ति नहीं है लेकिन इसका खामियाजा मजूदरों को न भुगतना पडे इस बात की चिंता है। उन्होंने कहा कि ब्रिटिश काल से मजदूर स्व रोजगार के तहत रिक्शा चला रहे हैं पहले हाथ रिक्शा था जिसे अकादमी ने उन्मूलन कर साइकिल रिक्शा दिया। जो मजूदर स्व रोजगार कर रहा है वह नौकरी कैसे कर सकता है। इसे किसी भी सूरत में बर्दास्त नहीं किया जायेगा। उन्होंने यह भी कहा कि बिना नगरपालिका व मजूदूर संघ को विश्वास में लिए यह निर्णय लेना उनके अधिकारों को चुनौती देना है। उन्होंने कहा कि अगर सरकार रिक्शा में परिवर्तन करती है तो उसमे मजदूर संघ सहयोग करने को तैयार है लेकिन इसके अलावा अन्य कोई मजदूर विरोधी कार्य किया गया तो मजदूर व्यापक आंदोलन छेड़ने को बाध्य होगा। इस मौके पर मजदूर संघ के मंत्री गंभीर पंवार व पूर्व मंत्री देवी गोदियाल ने भी प्रदेश सरकार के इस निर्णय का कड़े शब्दों में विरोध किया व कहा कि इससे अराजकता(chaos) जैसी स्थिति पैदा हो जायेगी। जिसका पर्यटन(Tourism) पर बुरा प्रभाव पडे़गा। अगर इस दिशा में कोई निर्णय लिया जा रहा है तो इससे पूर्व नगर पालिका व मजदूर संघ को विश्वास में लिया जाना जरूरी है। वह भी केवल रिक्शाओं में अगर कोई परिवर्तन करना हो।

इस मौके पर मजूदर संघ के पूर्व अध्यक्ष विरेंद्र सिंह गुगरियाल, बलवंत सिंह नेगी, महिपाल सिंह पंवार, संजय टम्टा, अतर सिंह, हरदेव सिंह पंवार आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *