May 4, 2024

News India Group

Daily News Of India

मोहन पेटवाल के दूसरी बार मसूरी मंडल अध्यक्ष निर्वाचित होने पर जोरदार स्वागत किया।

मसूरी : भाजपा मसूरी मंडल अध्यक्ष पद पर मोहन पेटवाल दूसरी बार चुने जाने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया व गुलदस्ता तथा माला पहना कर स्वागत किया व मिष्ठान वितरित किया। इस मौके पर उन्होंने पार्टी के सभी कार्यकर्ताओ, बूथ अध्यक्षों, शक्ति केंद्रों के पदाधिकारियों, जिलापंचायत सदस्यों सहित विधायक गणेश जोशी व प्रदेश नेतृतव का विशेष आभार व्यक्त किया।

मोहन पेटवाल ने पुनः अध्यक्ष बनने पर कहा कि वह पूर्व की भांति भाजपा की रीति नीति को आगे बढाने के साथ ही शहर के समुचित विकास व समस्याओं के समाधान के लिए कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा लोकतांत्रिक दल है चुनाव में जिन पार्टी कार्यकर्ताओं ने दावेदारी करी उनको साथ लेकर शहर हित व पार्टी हित के लिए कार्य किया जायेगा। उन्होंने यह भी कहा कि मसूरी में अनेक समस्यायें हैं तथा पूर्व में भी जनता के हित व समस्याओं के समाधान के लिए पूरे तनमन व धन से कार्य किया व आगे भी सभी को साथ लेकर दलगत भावना से उपर उठ कर शहर हित में कार्य किया जायेगा जिसमें सबसे प्रमुख समस्या आवास व पार्किंग की है उसके समाधान के लिए विधायक गणेश जोशी के सहयोग से कार्य किया जायेगा व प्रदेश सरकार का पूरा सहयोग लिया जायेगा। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं का विशेष आभार व्यक्त किया कि उनके पूर्व के कार्यकाल में सभी ने एकजुट होकर पार्टी के लिए कार्य किया व मसूरी से पहली बार संसद व विधानसभा के चुनाव में कांग्रेस को पछाड़ कर भाजपा प्रत्याशियों को सर्वाधिक मतदान करवा कर पहले स्थान पर रखा जो बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने यह भी कहा कि शहर हित के जो भी कार्य होंगे उनमें प्राथमिकता से कार्य किया जायेगा व गलत कार्य बर्दास्त नहीं किए जायेंगे। मालूम हो कि मोहन पेटवाल शहर में भाजपा के युवा तुर्क नेता है जिन्होंने 2005 में भाजपा की सदस्यता ली व पार्टी के लिए समर्पण भाव से कार्य किया व पूर्व मंडलाध्यक्ष रूप सिंह कठैत के साथ छह साल तक उपाध्यक्ष पद पर कार्य किया। वहीं 2015 में भाजपा के मंडल अध्यक्ष चुने गये जिन्होंने भाजपा को मसूरी में मजबूती प्रदान की जिसकी बदौलत आज भाजपा मसूरी में नबंर एक पार्टी बन गई है। वाइनबर्ग ऐलन स्कूल से शिक्षा ग्रहण करने के बाद बीकाम व एलएलबी किया व वर्तमान में वह बतौर वाणिज्य कर के अधिवक्ता के तौर पर सेवा दे रहे है। मृदुभाषी मोहन पेटवाल को पार्टी संगठन को जोड़ने की महारथ हासिल है। यहीं कारण है कि दूसरी बार उन्हें दायित्व दिया गया। मोहन पेटवाल को पुनः मसूरी मंडल का अध्यक्ष बनाये जाने पर पूरे मंडल में खुशी की लहर है जिसमें सरोना न्याय पंचायत, सहत्रधारा, भगवंत पुर न्याय पंचायत व मसूरी शामिल है। उनके अध्यक्ष बनने पर मसूरी में भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया व मिष्ठान वितरित किया। जिसमें कुशाल राणा, अरविंद सेमवाल, अमित भटट, मुकेश धनाई, धर्मपाल पंवार, कपिल मलिक, मनीष कुकसाल, मनोज खरोला, आदि पार्टी कार्यकर्ता थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *