July 12, 2026

News India Group

Daily News Of India

आक्सीजन प्लांट के लिए विधायक ने दिये 60लाख।

अरविन्द थपलियाल

उत्तरकाशी : यमुनोत्री विधायक केदार सिहं रावत ने कोविड खतरे को देखते हुये अपनी विधानसभा यमुनोत्री को 60लाख रूपये की स्वीकृति दी है। विधायक ने मुख्य विकास अधिकारी को पत्र लिखा है कि 40लाख रूपये विधायक निधि से और 20लाख राज्य आपदा प्रबन्धन फंड से स्वीकृति की मांग की है। विधायक केदार सिंह रावत ने बताया कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बड़कोट और चिन्यालीसौड़ में आक्सीजन गैस प्लांट लगाया जाये, विधायक ने 60लाख की स्वीकृति दी है। यमुनोत्री विधायक केदार सिंह रावत इससे पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर नि:शुल्क रसोई का भी शुभारंभ कर चुके हैं। विधायक ने बताया कि यदि बड़कोट और चिन्यालीसौड़ में आक्सीजन गैस प्लांट लग जायेंगे तो क्षेत्र को बडी़ राहत की उम्मीद है।

You may have missed