April 16, 2024

News India Group

Daily News Of India

जन्म दिवस पर इंदिरा गांधी को याद किया।

मसूरी : शहर कांग्रेस ने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की जयंती धूमधाम से मनाई। इस मौके पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने झूलाघर पर इंदिरा गांधी की प्रतिमा पर पुष्ष अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की वहीं देश को दी गयी सेवाओं को याद किया। कार्यक्रम में पूर्व विधायक व उत्तराखंड क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष जोत सिंह गुनसोला को जनप्रतिनिधि के रूप में समाज की सेवा व कांग्रेस को बढावा देने व खेल को बढावा देने के लिए सम्मानित किया गया।

मालरोड झूलाघर स्थित कांग्रेस भवन में कांग्रेस कार्यकर्ता एकत्र हुए व सर्व प्रथम झूलाघर पर लगी देश की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की प्रतिमा पर शहर कांग्रेस अध्यक्ष गौरव अग्रवाल, पूर्व विधायक जोत सिंह गुनसोल, पूर्व पालिकाध्यक्ष मनमोहन सिंह मल्ल, शहर व जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष जसबीर कौर ने पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। उसके बाद कांग्रेस भवन में आयोजित कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने इंदिरा गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि देकर याद किया। इस मौके पर पूर्व विधायक एवं उत्तराखंड क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष जोत सिंह गुनसोला को लंबे राजनीतिक जीवन में मसूरी के विकास, कांग्रेस को मजबूत करने व खेलों को बढावा देने के लिए शाल, स्मृति चिन्ह, प्रमाण पत्र एवं पुष्पमाला देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि यह सम्मान शहर व कांग्रेस जनों का सम्मान है जिन्होंने उन्हें पूरा सहयोग किया। उन्होंने इंदिरागांधी को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि उन्होंने पूरे विश्व में भारत की पहचान बनाई व प्रधानमंत्री रहते कई कडे़ निर्णय लिये जिसके कारण उन्हें आइरन लेडी कहा जाता है। उन्होंने आजादी से पूर्व व आजादी के बाद देश के समग्र विकास के लिए कार्य किया आंतंकवाद के खिलाफ लंबी लड़ाई लड़ी व अपनी शहादत देश के लिए दी। इस मौके पर पूर्व पालिकाध्यक्ष मनमोहन सिंह मल्ल ने भी इंदिरा गांधी को याद किया व कहा कि उन्होंने देश के समग्र विकास के लिए अनेक निर्णय लिए व नीतियां बनाई। व अपनी दीर्घ सोच से देश को विकास के मार्ग पर आगे बढाया व विश्व में भारत का नाम रौशन किया। कार्यक्रम में कांग्रेस अध्यक्ष गौरव अग्रवाल ने कहा कि इंदिरा गांधी ने देश को आगे बढाने में जो कार्य किया उसे भुलाया नहीं जा सकता। उन्होंने कहा कि वह इदिरा गांधी के जन्म दिवस पर कांग्रेस को मजबूत करने का संकल्प लेकर आगे बढेगें। कार्यक्रम का संचालन विनोद सेमवाल ने किया। इस मौके पर महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष जसबीर कौर ने भी इंदिरा गांधी को याद किया। इस मौके पर भगवती प्रसाद कुकरेती, भरोसी रावत, सोनिका सिंह, महिमा नंद, सुरेंद्र रावत, भगवान सिंह धनाई, सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *