मनजीत रावत बने जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष, मंत्री गणेश जोशी ने दी बधाई
देहरादून। जिला सहकारी बैंक, देहरादून के अध्यक्ष पद पर मनजीत रावत के निर्वाचित होने पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने उन्हें और अन्य नवनिर्वाचित सदस्यों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। मंगलवार को मंत्री गणेश जोशी देहरादून कचहरी पहुंचे और नवनिर्वाचित पदाधिकारियों से मुलाकात कर उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की।
मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि उन्हें विश्वास है कि मनजीत रावत के नेतृत्व में जिला सहकारी बैंक सहकारिता के क्षेत्र को और मजबूत करने के साथ जनहित में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। उन्होंने कहा कि सहकारिता ग्रामीण अर्थव्यवस्था और किसानों को मजबूत करने का महत्वपूर्ण आधार है। ऐसे में बैंक के माध्यम से किसानों और ग्रामीण क्षेत्र से जुड़े लोगों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में काम किया जाना चाहिए।
उन्होंने नवनिर्वाचित अध्यक्ष और सदस्यों को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए सफल कार्यकाल की कामना की। इस दौरान सहसपुर विधायक सहदेव सिंह पुंडीर सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
