August 19, 2026

News India Group

Daily News Of India

विधानसभा अध्यक्ष ने पीएम को लिखा पत्र, उत्तराखंडवासियों की ओर से दी शुभकामनाएं।

देहरादून : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 7 अक्टूबर 2001 से अनवरत प्रदेश एवं देश का कुशल नेतृत्व करते हुए मुखिया के रूप में 20वें वर्ष में प्रवेश करने पर उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने प्रधानमंत्री को अपनी बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ने प्रधानमंत्री को लिखे एक पत्र के माध्यम से उत्तराखंडवासियों की ओर से शुभकामनाएं दी है। विधानसभा अध्यक्ष ने कहा है कि भारतीय लोकतंत्र के इतिहास में यह पहला अवसर है कि जब कोई राजनीतिज्ञ इतनी दीर्घावधि से मुख्यमंत्री एवं प्रधानमंत्री के पद पर आसीन है। उन्होंने कहा है कि प्रधानमंत्री जी का जहां एक और देश एवं जनता के प्रति कर्मठता एवं सेवा का भाव प्रदर्शित होता है वहीं दूसरी ओर जनता का भी उनके प्रति हृदय से प्रेम और उनके नेतृत्व में विश्वास को दर्शाता है।

विधानसभा अध्यक्ष ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा न केवल प्रदेश में अपितु देश में अपने कुशल नेतृत्व से देश की दशा एवं दिशा में जो परिवर्तन किया है वह किसी साधारण व्यक्तित्व के बस की बात नहीं है। विधानसभा अध्यक्ष ने मां गंगा एवं बाबा केदार से प्रधानमंत्री के सदैव स्वस्थ, ऊर्जावान एवं दीर्घायु रहने की कामना की है।

More Stories

You may have missed