April 16, 2024

News India Group

Daily News Of India

कांवड़ यात्रियों ने किया वृक्षारोपण, डीएम ने जूस पिलाकर कांवड़ यात्रियों को उनके गंतव्य के लिए किया रवाना।

अरविन्द थपलियाल

उत्तरकाशी : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के आवाह्न पर कांवड़ यात्रा पर आ रहे श्रद्धालुओं द्वारा वृक्षारोपण किया जा रहा है। गुरुवार को जिले में कांवड़ यात्रा पर आए श्रद्धालुओं के द्वारा चिन्यालीसौड़ एवं सेम मुखेम रेंज में वृक्षारोपण किया गया। बीडीसी बैठक के उपरांत जिलाधिकारी अभिषेक रुहेला एवं यमुनोत्री विधायक संजय डोभाल ने गंगोत्री नेशनल हाइवे नगुण वैरियर के पास वृक्षारोपण किया। साथ ही गंगा जल लेने गंगोत्री जा रहे कांवड़ यात्रियों द्वारा भी पौध रोपित कर पर्यावरण संरक्षण व संवर्धन का संदेश दिया। श्रद्धालुओं द्वारा बताया गया कि उनके द्वारा लगाए गए वृक्ष आने वाले समय में पर्यावरण के संरक्षण व संवर्धन के काम आ सकेगा। तथा उनके द्वारा लगाए गए यादगार वृक्ष को दुबारा यात्रा आने पर देख सकेंगे। जिलाधिकारी ने विभिन्न प्रान्तों से आए हुए कांवड़ यात्रियों के इस पुनीत कार्य के लिए शुभकामनाएं दी। और वृक्षारोपण कार्यक्रम स्थल पर कांवड़ यात्रियों को जूस पिलाकर उनके गंतव्य के लिए रवाना किया। उसके उपरांत जिलाधिकारी ने चिन्यालीसौड़ में टीएचडीसी द्वारा निर्माणधीन सुरक्षात्मक कार्यों का स्थलीय निरीक्षण कर जायजा लिया। जिलाधिकारी ने टीएचडीसी को चिन्यालीसौड़ शहर की सुरक्षा के लिए कराए जा रहे निर्माण कार्यों को तेजी के साथ करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने जन शक्ति डेयरी का भी निरीक्षण कर जायजा लिया। स्वरोजगार की दिशा में डेयरी में कार्य कर रहे कार्मिकों की प्रशंसा करते हुए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस दौरान दिव्यांग साहब सिंह ने जिलाधिकारी से आर्थिक सहायता दिलाने की मांग की। जिस पर जिलाधिकारी ने एसडीएम और समाज कल्याण अधिकारी आर्थिक सहायता दिलाने हेतु औपचारिक ता पूर्ण करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने अपर्णा एलईडी मेकिंग बल्ब सेंटर का भी निरीक्षण किया। स्वंय सहायता समूह द्वारा निर्मित एलईडी युक्त विभिन्न उत्पादों का जायजा लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *