August 19, 2026

News India Group

Daily News Of India

मसूरी – सनातन धर्म गर्ल्स इंटर कॉलेज में 15 से 18 आयु के 72 का किया गया टीकाकरण।

मसूरी : सनातन धर्म गर्ल्स इंटर कालेज में 15 से 18 आयु के 72 युवक व युवतियों को कोरोना का पहला टीका लगाया गया। टीका लगवाने आये युवाओं में खासा उत्साह देखा गया।
सनातन धर्म गर्ल्स इंटर कालेज में 15 से 18 आयु के 72 युवक व युवतियों को कोरोना का पहला टीका लगाया गया। टीकाकरण की जानकारी देते हुए अध्यापिका कविता नेगी ने बताया कि टीकाकरण में 40 छात्राएं सनातन धर्म गर्ल्स इंटर कालेज, 22 छात्र आर एन भार्गव इंटर कालेज व 10 अन्य थे। टीका लगने पर युवाओं में खासा उत्साह देखा गया। इस मौके पर विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ. नम्रता श्रीवास्तव, आरएन भार्गव इंटर कालेज के प्रधानाचार्य अनुज तायल, अध्यापिका कविता नेगी, कांति तोमर, उषा शर्मा, रेखा मलासी, अध्यापक संजीव जोशी आदि मौजूद रहे।

More Stories

You may have missed