August 21, 2026

News India Group

Daily News Of India

कांग्रेस नेता दुर्गेश लाल मजबूती से लड़ेंगे पुरोला विधानसभा में चुनाव।

अरविन्द थपलियाल

उत्तरकाशी : पुरोला विधानसभा से पूर्व में निर्दलीय विधायक प्रत्याशी रहे दुर्गेश लाल ने पूर्णरूप से विधानसभा चुनाव लड़ने का मन बना लिया है। बतादें कि दुर्गेश हाल ही में भाजपा से कांग्रेस में आकर कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ना चाहतें हैं। दुर्गेश निर्दलीय चुनाव लड़ने के बाद तीसरे स्थान पर रहे थे और यह मार्जन मामूली था, उसके बाद दुर्गेश भाजपा की शरण में गये थे। हाल ही में कांग्रेस की सदस्यता लेने वाले युवा नेता वेदाख छबी के दुर्गेश लाल अब मिशन 2022की तैयारीयों में जुटे हैं और कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ने का दावा कर रहे हैं। दुर्गेश ने बताया कि पूर्व विधायक मालचंद के कांग्रेस में आने पर उनका स्वागत है लेकिन हाई कमान जिस नेता पर भरोसा करेगी वही विधानसभा का चुनाव लडे़गा।
दुर्गेश ने बताया कि वह वेदाग छबी के नेता हैं और कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लडे़गें। दुर्गेश दूरभाषा पर बताया कि वह भाजपा को कडी़ मात देंगे,चुनाव लड़ने के मामले पर वह बतातें हैं कि उनका चुनाव लड़ने का पूरा मन है और वह विधायक बनेगें।

More Stories

You may have missed