May 14, 2024

News India Group

Daily News Of India

इस बार के चुनाव में जनता निकम्मे जनप्रतिनिधियों को देने वाली है विदाई – मनीष गौनियाल

देहरादून : सामाजिक कार्यकर्ता पंडित मनीष गौनियाल ने कहा कि 2022 में भाजपा का उत्तराखंड से सफाया होने वाला है,उन्होंने कहा कि राज्य सरकार हर मोर्चे पर विफल रही है,भाजपा मोदी के नाम पर वोट मांगकर कब तक सत्ता की मलाई खाते रहेंगे,उन्होंने कहा कि केंद्र में मोदी सरकार की बात तो समझ मे आती है,लेकिन राज्यों में कोई मोदी जी सरकार नही चला रहे,राज्य सरकार विकास कार्यों को अंजाम देने में पूरी तरह विफल रही है।
पंडित मनीष गौनियाल ने कहा कि राज्य में कब तक भाजपा नेता मोदी नाम की माला जपते रहेंगे,खुद कुछ काम करना नही सिर्फ मोदी के नाम पर सत्ता में भाजपा नेता बैठना चाहते है लेकिन इस बार भाजपा नेताओं का सपना पूरा होने वाला नही है।

सामाजिक कार्यकर्ता गौनियाल ने कहा कि मसूरी विधानसभा क्षेत्र में तमाम विकास कार्य ठप्प पड़े है। स्थानीय विधायक झूठ बोलकर जनता को गुमराह करने में लगे है। विधायक गणेश जोशी हर रोज शासन के अधिकारियों के साथ फोटो खिंचवा कर विकास कार्यो को करने का दावा कर रहे लेकिन धरातल पर कुछ हो नही रह है। उन्होंने कहा कि इस बार के चुनाव में जनता निकम्मे जनप्रतिनिधियों को विदाई देने वाली है,राज्य सरकार खुद कुछ करेगी नही बस मोदी के नाम पर वोट मांगने फिर मैदान में उतरेंगे, लेकिन राज्य विधानसभा चुनाव में इस बार मोदी के नाम पर जनता वोट नही करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *