April 15, 2026

News India Group

Daily News Of India

अगले बरस फिर आने के जयकारों के साथ गणेश विसर्जन यमुना में किया।

मसूरी : गणेश महोत्सव सेवा समिति के तत्वाधान में गणेश उत्सव धूमधाम के साथ मनाया गया व भगवान गणेश को विसर्जन के लिए यमुना नदी पूरे उत्साह व धार्मिक पंरपरा के साथ भजन कीर्तन करते हुए ले जाया गया। इस मौके पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया।
सनातन धर्म मंदिर में गणेश विसर्जन से पूर्व भगवान गणेश की प्रतिमा की पूजा अर्चना की गई व इसके बाद भंडारे का आयोजन किया गया। व दोपहर बाद पूरे उत्साह व उल्लास के साथ गणेश विसर्जन के लिए ले जाया गया। गणेश विसर्जन शोभा यात्रा सनातन धर्म मंदिर से पूरे उत्साह के साथ प्रतिमा को बाहर लाया गया व उसके बाद शोभा यात्रा के साथ विसर्जन के लिए ले जाया गया। शोभा यात्रा सनातन धर्म मंदिर से घंटा घर जैन धर्मशाला तक निकाली गई जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने गणपति बप्पा मोरिया, अगले बरस फिर आना आदि के उदघोष के साथ श्रद्धालु भजन कीर्तन कर चल रहे थे। इस दौरान श्रद्धालुओं ने एक दूसरे को रंग लगाकर खुशियां मनाई व जैन धर्मशाला से एक वाहन के माध्यम से प्रतिमा को यमुना नदी ले जाया गया जहां पूरे विधि विधान के साथ गणेश की प्रतिमा को विसर्जित किया गया। इस अवसर पर गणपति महोत्सव सेवा समिति के सदस्य शानू वर्मा ने बताया कि पिछले 5 वर्षों से गणपति महोत्सव सेवा समिति द्वारा महोत्सव मनाया जा रहा है जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु भाग लेते हैं इससे पहले श्री सनातन धर्म मंदिर में गणपति महाराज की मूर्ति स्थापित की गई थी व आज विसर्जित की जा रही है। इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष अरुण वर्मा ने बताया कि मसूरी में गणेश महोत्सव धूमधाम के साथ बनाया जाता है और विधि विधान के साथ गणपति महाराज की मूर्ति विसर्जित की जाती है। इस अवसर पर समिति के सदस्य अतुल अग्रवाल ने कहा कि पहले इसका आयोजन महाराष्ट्र ही किया जाता था लेकिन मसूरी में भी बड़ी धूमधाम के साथ कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है जिसमें बड़ी संख्या में लोग भाग ले रहे हैं।

गणेश विसर्जन शोभा यात्रा में पूर्व पालिकाध्यक्ष ओपी उनियाल, अनीता सक्सेना, समिति के सचिव संदीप कन्नौजिया, राजेश गोस्वामी, रोहित, रमन गुप्ता, आर्यन, सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

You may have missed