April 16, 2024

News India Group

Daily News Of India

मसूरी – उपजिलाचिकित्सालय में पहली बार गर्भवती महिला की सफल सर्जरी की गई।

मसूरी : शहर के लंढौर उप जिलाचिकित्सालय में एक गर्भवती महिला का सफल आपरेशन कर लड़की पैदा हुई है, जो बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है। इससे पूर्व यहां पर किसी भी महिला की सर्जरी नहीं की गई। जच्चा बच्चा दोनों स्वस्थ्य है।
उपजिलाचिकित्साल लंढौर में अस्पताल के बनने के बाद पहली बार गर्भवती महिला का आपरेशन कर बच्चा पैदा किया गया। जबकि इससे पूर्व यहां से ऐसे गंभीर मामलों को देहरादून रैफर किया जाता था। इस उपलब्धि की जानकारी देते हुए अस्पताल की सीएमएस डा. यतेंद्र सिंह ने बताया कि जिला उपचिकित्सालय में पहली बार ऐसा मामला आया है जिसमें बच्चा तय समय से एक माह अधिक गर्भ में रहा जिसका आपरेशन करना कठिन था लेकिन महिला चिकित्सक डा. शैली सिंह ने इस मामले को हाथ में लिया और डा. खजान सिंह चौहान, डा. संतोष नेगी व सहयोगी स्टॉफ की मदद से एक घंटे के आपरेशन करके सफलता पूर्वक लड़की पैदा करवा दी। उन्होंने कहा कि इसके लिए मंत्री गणेश जोशी व स्वास्थ्य मंत्री धनसिंह रावत का विशेष आभार व्यक्त किया जिन्होंने अस्पताल में उपकरण उपलब्ध करवाने में मदद की। उन्होंने कहा कि अभी कई कमिंया है जिसमें मुख्यतः आपरेशन पैरा मेडिकल स्टॉफ की कमी है लेकिन जो स्टॉफ उपलब्ध है उन्होंने ही सारी व्यवस्था कर इस उपलब्घि को हासिल किया है। इस मौके पर महिला विशेषज्ञ चिकित्सक डा. शैली सिंह ने कहा कि बच्चा गर्भ में एक माह अधिक रहा इससे पूर्व भी उनका एक गर्भ बच्चा उल्टा होने खराब हो गया था लेकिन इस केस को उन्होंने हाथ में लिए व सहयोगी चिकित्सकों व स्टॉफ की मदद से सफल आपरेशन किया। उन्होंने भी मंत्री गणेश जोशी व स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत का धन्यवाद किया जिन्होंने अस्पताल में सुविधाएं उपलब्ध करवाई। वहीं उन्होंने डा. यतेंद्र सिंह का भी आभार व्यक्त किया जिन्होंने भरोसा किया। उन्होंने कहा कि अब भविष्य में ऐसे आपरेशन यहीं पर किए जायेंगे। इस मौके पर बच्चे को जन्म देने वाली नजीबाबाद की महिला पदमा ने चिकित्सकों का विशेष आभार वयक्त किया जिन्होने सफल आपरेशन किया। उप जिलाचिकित्सालय में लगातार सर्जरी होने से लोगों को बड़ी राहत मिल रही है व अस्पताल पर जनता का भरोसा बढ़ रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *