May 14, 2024

News India Group

Daily News Of India

भवन निर्माण मजदूर संघ को मंत्री गणेश जोशी की ओर से पांच सौ कंबल वितरित किए गये।

मसूरी : मसूरी विधायक एवं प्रदेश के कबीना मंत्री गणेश जोशी के सहयोग से मसूरी में कड़ाकें की सर्दी से बचाव के लिए भाजपा मसूरी मंडल ने भवन निर्माण संघ मसूरी के भवन निर्माण से जुड़े मजदूरों को पांच सौ से अधिक कंबल वितरित किए।
कुलड़ी पार्किंग के सभागार में भाजपा मसूरी मंडल के तत्वाधान में प्रदेश के कबीना मंत्री गणेश जोशी के जन्म दिवस के उपलब्ध में भवन निर्माण मजदुर संघ के सहयोग से भवन निर्माण से जुड़े पांच सौ से अधिक मजदूरों को कंबल वितरित किए गये। इस मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष राकेश रावत ने कहा कि मसूरी विधायक गणेश जोशी के जन्म दिन पर तीन हजार कंबल वितरण का कार्यक्रम रखा गया था जिसके तहत भवन निर्माण मजदूर संघ से जुड़े मजदूरों को पांच सौ से अधिक कंबलों का वितरण किया गया। इस मौके पर भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष मोहन पेटवाल ने कहाकि मसूरी में मंत्री गणेश जोशी के जन्म दिवस पर तीन हजार कंबल वितरण का कार्यक्रम रखा गया था, जिसके तहत पहले लाइब्रेरी चौक पर कंबल वितरित किए गये वहीं हर वार्ड में कंबल वितरण कार्यक्रम चलाया गया व इसी कड़ी में भवन निर्माण मजदूर संघ से जुडे मजदूरों को कंबल विततिरत किए गये ताकि गरीब मजदूर ठंड से अपना बचाव कर सकें। उन्होंने कहा कि मंत्री गणेश जोशी अपनी विधानसभा के नागरिकों को अपना परिवार मानते हैं व हर संभव समय समय पर मदद करते रहते हैं यह उनकी जनता के प्रति सकारात्मक सोच का ही नतीजा है कि लगातार जनता भी उन्हें अपना आशीर्वाद देती है।

इस मौके पर भवन निर्माण मजदूर संघ के अध्यक्ष राकेश ठाकुर ने कहा कि  भवन निर्माण से जुडे मजदूरों को ठंड से बचाव के लिए मंत्री गणेश जोशी से जन्म दिवस पर आग्रह किया गया था कि मजदूरों के लिए पांच सौ कंबल उपलब्ध कराये जाये उन्होंने तत्काल कंबल उपलब्ध कराये। उन्हांने मंत्री गणेश जोशी का विशेष आभार व्यक्त किया जिन्होंने उनके अनुरोध पर कंबल उपलब्ध कराये। उन्होंने कहा कि प्रदेश के सभी 70 विधायकों में गणेश जोशी ऐसे विधायक है जो अपनी जनता के लिए हर समय मदद के लिए तत्पर रहते हैं चाहे कोरोना काल रहा हो या अन्य किसी पर कोई समस्या व मदद की जरूरत हो वह हमेशा खडे रहते हैं। इस मौके पर भाजपा मंडल महामंत्री कुशाल राणा, सतीश ढौडियाल, विजय बिंदवाल, मनीष कुकसाल, सहित बड़ी संख्या में भाजपा व भवन निर्माण मंजदूर संघ के पदाधिकारी व मजदूर मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *