August 26, 2026

News India Group

Daily News Of India

प्रधानमंत्री मोदी की मन की बात में हुई सबकी बात।

-अरविन्द थपलियाल

उत्तरकाशी : देश के प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी ने मन की बात का कार्यक्रम पूर्व की भांति रविवार को अपने तय समय पर किया और मोदी ने पूर्व में मांगे लोगों के सुझाव पर अमल लाने और नये सुझावों की रूपरेखा तैयार करने की बात साझा की,प्रधानमंत्री मोदी ने अपने मन की बात में कहा कि देश तरक्की कर रहा है और विभिन्न आयामों में आगे बढ रहा है।प्रधानमंत्री ने भारत सरकार की महत्वकांक्षी योजनाओं का भी जिक्र किया और देश में हो रहे नये कार्यों की भी बात की।
मन की बात कार्यक्रम में सच्छ भारत मिशन से लेकर कृषि और अन्य उत्पादों व देश में उत्कृष्ट कार्य कर रहे लोगों की भी बात पीएम ने की।
प्रधानमंत्री की मन की बात कार्यक्रम को आज देश में जगह जगह सुना गया वहीं जनपद उत्तरकाशी में भी हर विकासखडं में सुना गया,पुरोला विधानसभा के नौगांव में विकासखडं सभागार में में सुना गया,कार्यक्रम में प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान एवं आदरणीय जिलाध्यक्ष सत्येन्द्र राणा ,जिला उपाध्यक्ष कमला राणा, जिला उपाध्यक्ष, अमीता परमार, मुकेश टमटा ,जिला हरिमोहन , मंडल अध्यक्ष संदीप असवाल, मंडल महामंत्री प्रताप चौहान एवं कुलदीप चौहान , मंडल महामंत्री राजेश भण्डारी,बलदेव चौहान , मंडल उपाध्यक्ष मानवीर बर्तवाल, जगमोहन रावत मंडल महामंत्री बर्नीगाड़,अमित,संजय रावत,एवं पिंकी रावत, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष सीमा परमार , भाजयुमो मंडल अध्यक्ष दीपक नौटियाल , जयबीर सिंह परमार , विजय, मीना रावत सहित तमाम भाजपा संगठन के कार्यकर्ता व नेता मौजूद रहे।

You may have missed