April 16, 2026

News India Group

Daily News Of India

चुनाव प्रचार में आयी तेजी, प्रत्याशियों ने घर घर जाकर संपर्क शुरू किया।

मसूरी। चुनाव की तिथि नजदीक आते ही लगातार चुनाव प्रचार में तेजी आ गई है। सभी प्रत्याशियों ने घर घर जाकर संपर्क करना शुरू कर दिया है व वाहनों, पोस्टर बैनरों व रैलियों के माध्यम से प्रचार पूरे चरम पर आ गया है। जिसमें अध्यक्ष पद के प्रत्याशियों सहित वार्ड का चुनाव लड़ रहे प्रत्याशी जनता के बीच अपनी बात रख रहे है।
इस कड़ी में भाजपा अध्यक्ष पद की प्रत्याशी मीरा सकलानी जहां दल बल के साथ जनसंपर्क कर रही है वहीं उनके समर्थन में भाजपा युवा मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नेहा जोशी, वरिष्ठ नेता जोत सिंह बिष्ट व व्यापार संघ अध्यक्ष रजत अग्रवाल के नेतृत्व में मीरा सकलानी के समर्थन में मालरोड पर बडी संख्या में महिलाओं ने रैली निकाल प्रचार किया गया। इस मौके पर नेहा जोशी ने कहा कि मसूरी में भाजपा प्रत्याशी मीरा सकलानी की अध्यक्ष पद पर जीत सुनिश्चित है, वह सभी प्रत्याशियों में समक्ष होने के साथ राजजीतिज्ञ है, जबकि अन्य प्रत्याशी उनके मुकाबले समक्ष नहीं है उन्हें किसी न किसी के सहारे की जरूरत है। उन्होेने जनता से अपील की कि इस बार नगर पालिका चुनाव में भाजपा के प्रत्याशियों को जिता कर तीसरे इंजन की सरकार बनाये ताकि मसूरी का समुचित विकास हो सके। वहीं भाजपा के वरिष्ठ नेता जोत सिंह बिष्ट ने कहाकि मसूरी भाजपा का गढ रहा है, और इस बार अध्यक्ष पद सहित भाजपा सभासद के पदों पर भी जीतेगी व पालिका में भाजपा का बोर्ड बनेगा। उन्होंने सभी मतदाताओं से अनुरोध किया कि वे किसी के बहकावे ने आयें व भ्रष्टाचार मुक्त नगर पालिका के लिए भाजपा प्रत्याशियों को अपना कीमती मत दें ताकि मसूरी के विकास को गति मिल सके व जन हित के कार्यो को बल मिल सके। वहीं उन्होंने विभिन्न स्थानों पर मतदाताओं से व्यक्तिगत संपर्क भी किया।

इस मौके पर रजत अग्रवाल सहित अनीता सक्सेना, विजय बिंदवाल, चमन नौटियाल, जगजीत कुकरेजा व अन्य पार्टी कार्यकर्ता बडी संख्या में महिलाएं मौजूद रही।

More Stories