August 23, 2026

News India Group

Daily News Of India

मसूरी – मानव भारती के आठ थ्रो बॉल खिलाड़ी राष्ट्रीय प्रतियोगिता में करेंगे प्रतिभाग।

मसूरी : मानव भारती इंडिया इंटरनेशनल स्कूल से आठ खिलाड़ी उत्तराखंड थ्रोबॉल टीम का नेतृत्व करने भारतीय थ्रो बॉल संघ द्वारा हरियाणा में आयोजित प्रतियोगिता में भाग लेने जा रहे हैं।
हरियाणा में भारतीय थ्रो बॉल फैडरेशन के तत्वाधान में हरियाणा थ्रो बॉल एसोसिएशन राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है जिसमें 29वीं सब जूनियर व 44वीं सीनियर वर्ग में प्रतियोगिता होनी है जो एमडी यूनिवर्सिटी रोहतक में 29 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक चलेगी। मसूरी मानव भारती इंडिया इंटरनेशनल के कोच ललित वर्मा ने बताया कि स्कूल से आठ खिलाड़ी इस प्रतियोगिता में उत्तराखंड का नेतृत्व करेंगे।  जिसमें अक्षय, अमान, मयंक, अबिनीश, कपिला, अंशुल, अंकित, आयूष हैं। टीम के कोच ललित वर्मा व उत्तराखंड थ्रो बॉल के महासचिव अमित राणा खिलाड़ियों को लेकर रवाना होंगे। खिलाड़ियों को मानव भारती इंडिया इंटरनेशनल स्कूल की प्रधानाचार्या मंजरी बक्शी, निदेशक शांति शर्मा एवं हेड मास्टर रोहित गर्ग ने बधाई व शुभकामना दी।

More Stories

You may have missed