August 12, 2026

News India Group

Daily News Of India

600 परिवारों को राशन वितरित किया।

मसूरी : सामाजिक कार्यकर्ता मनीष गौनियाल ने अपने युवा साथियों के साथ लगातार गरीब बस्तियों में जाकर राशन देने का कार्य किया जिसके तहत मसूरी विधानसभा के विभिन्न ग्रामीण में 600 परिवारों को राशन देने का कार्य किया और आगे भी जरुरत मंद जनता के साथ निस्वार्थ भाव से सेवा करते रहेंगे।

सामाजिक कार्यकर्ता मनीष गौनियाल ने बताया कि वह अपने पुर्वजों, माता पिता व मसूरी विधानसभा क्षेत्र की सम्मानित जनता के आशीर्वाद से लगातार निस्वार्थ भाव से जरुरत मंद जनता को इस कोरोना महामारी से

उपजी परेशानी में गरीबों को राशन देने का कार्य कर रहे हैं। जिसके तहत मसूरी विधानसभा के ग्राम सिगली,साला वाला, आर्य नगर नयी बस्ती में 600 गरीब परिवारों को राशन देने का कार्य किया। उनके इस कार्य में ग्राम प्रधान सिगली मीनाक्षी थापली, महेश थापली, राकेश थापली, संदीप थापली आदि शामिल थे वहीं ग्राम सभा जोहड़ी गांव, अनार वाला, सिनोला, मालसी के जरुरत मंद परिवार को घर में से राशन देने का कार्य मेरी धर्म पत्नी नेहा गौनियाल लगातार कर रही हैं। तथा सहयोगी महिलाओं द्वारा राशन के पैकेट बनाने में भी सहयोग किया जा रहा है।

You may have missed