July 7, 2026

News India Group

Daily News Of India

यमुना घाटी में कृषि मंडी की उठी मांग, आयोजित हुई बैठक।

अरविन्द थपलियाल

उत्तरकाशी : जनपद के फल पट्टी यमुना घाटी में कृषि मंडी की मांग उठी है, यमुना घाटी में लंम्बे समय से कृषि मंडी की मांग उठाई जा रही है, बतादें कि यमुना घाटी टौंस क्षेत्र बागवानी और कृषि उत्पादन के लिये आत्मनिर्भर है लेकिन कृषि मंडी नहीं होने से घाटी के बागवान और कास्तकार खासा नुकसान उठा रहे हैं।
कृषि मंडी को लेकर रविवार को वरिष्ठ पत्रकार बिजेद्रं रावत की अध्यक्षता में एक बैठक का आयोजन किया बैठक में वक्ताओं ने कृषि मंडी को लेकर अपनी बात रखी और मुख्यमंत्री धामी से मुलाकात करने के लिये एक डेलिगेशन तैयार कर मुख्यमंत्री से बात करने की बात हुई,वक्ताओं ने बताया कि यदि यमुना घाटी के नौगांव में कृषि मंडी नहीं खोली जाती है तो आंदोलन भी यमुना घाटी के लोगों से किया जायेगा का ऐलान किया है।
वक्ताओं ने बताया कि नौगांव में कृषि मंडी के लिए जमीन उपलब्ध है लेकिन मंडी नहीं खोली जा रही जिसपर घाटी के लोगों ने चिंता जताई है।
कृषि मंडी के मामले में नौगांव के शिव मंदिर में बैठक का आयोजन हुआ जिसमें व्यापार मंडल अध्यक्ष जगदीश असवाल, सुभाष चंद रमोला, गंभीर सिहं, बृजमोहन, प्रताप सिहं, जगजीवन ,रामलाल, विजयपाल रावत, तिलक रमोला, अरविन्द थपलियाल, विनोद प्रसाद, प्रधान विकास मैठाणी, कबुल चंद, हरदेव सिंह, रामप्रसाद, राजेश रावत सहित दर्जनों कास्तकारों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया।

You may have missed