July 22, 2026

News India Group

Daily News Of India

बढती मंहगाई के खिलाफ कांग्रेस का सांकेतिक धरना।

अरविन्द थपलियाल

उत्तरकाशी : देश और प्रदेश में बढती मंहगाई को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नौगांव और चिन्यालीसौड़ में में सांकेतिक धरना प्रदर्शन किया गया है। कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने बताया कि यह सांकेतिक धरना कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह चौहान के आह्वान पर किया गया है।

ब्लाक कांग्रेस कमेटी चिन्यालीसौड़ और ब्लाक कांग्रेस कमेटी नौगांव के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार पर आरोप लगाया कि प्रदेश और देश में मंहगाई ताबड़तोड़ हो गयी है और लोगों के भुखे मरने का समय आ गया है, कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया की बाजार में मूलभूत आवश्यकताओं की किमते आसमान छूं रही और सरकार अपनी पीठ थपथपा रही है, दूसरी ओर नौगांव ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष राम प्रसाद सेमवाल और प्रदेश किसान महासचिव रमेश इंदवाण ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री तीरथ सिहं रावत के उत्तरकाशी भ्रमण पर कोविड गाईड लाईन की पूरी तरह से धज्या उडा़ई जा रही थी और स्थानिय प्रशासन मुक दर्शक बना हुआ था। कांग्रेस कमेटी चिन्यालीसौड़ और नौगांव में प्रदेश में बढती मंहगाई के खिलाफ सांकेतिक धरना प्रदर्शन किया गया है।

इस मौके पर नौगांव कांग्रेस ब्लाक अध्यक्ष राम प्रसाद सेमवाल, रमेश इंदवाण, चिन्यालीसौड़ कांग्रेस ब्लाक ध्यक्ष राजेद्रं पंवार, नंदकिशोर, उर्वित गैरोला, अरूण नौटियाल, राजेश रावत, आशीष रावत, अजय, रमेश, सचिन, राहुल, विजय बडोनी सहीत तमाम कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

You may have missed