June 13, 2026

News India Group

Daily News Of India

शारदीय नवरात्रि के अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष ने प्रदेशवासियों को दिया बधाई संदेश।

1 min read

देहरादून : विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने कल से प्रारंभ होने वाले शारदीय नवरात्रि के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। आज यहां जारी अपने बधाई संदेश में कामना की है कि मां दुर्गा की आराधना एवं शक्ति की उपासना का यह पर्व प्रदेश के सभी नागरिकों के जीवन में सुख, शांति एवं समृद्धि लेकर आए।

विधानसभा अध्यक्ष ने कहा है कि नवरात्रि मातृशक्ति की उपासना का पर्व है। इस पर्व में सभी लोग नौ दिन तक नारी शक्ति की स्वरूप देवी दुर्गा के नौ अलग-अलग रूपों की पूजा करते और व्रत रखते हैं। उन्होंने कहा कि हमारी संस्कृति में देवी को शक्ति, नारी, मां, बुद्धि और लक्ष्मी का स्वरूप माना गया है। कहा भी गया है जहां नारियों का सम्मान होता है वहां देवताओं का वास होता है। उन्होंने नवरात्रि पर देवी दुर्गा को ध्यान करते हुए प्रदेश के सुख, समृद्धि और खुशहाली की प्रार्थना की है।

You may have missed