
सुबह-शाम तापमान में गिरावट से जनजीवन प्रभावित, लंढौर से लेकर हाथीपांव तक ठंडे इलाकों में अलाव का सहारा ले रहे लोगमसूरी। पहाड़ों की रानी मसूरी में मौसम के मिजाज में बदलाव के साथ ही ठंड का असर भी बढ़ने लगा है। सुबह और शाम के समय तापमान में गिरावट के कारण लोगों को ठिठुरन का सामना करना पड़ रहा है। ठंड से बचने के लिए शहर के विभिन्न ठंडे इलाकों में स्थानीय लोगों ने अलाव जलाना शुरू कर दिया है।
मसूरी के लंढौर क्षेत्र के साथ ही कैमल्स बैक रोड, अटल उद्यान, कंपनी गार्डन और हाथीपांव सहित अन्य ठंडे इलाकों में सुबह-शाम ठंड का असर अधिक महसूस किया जा रहा है। इन क्षेत्रों में रहने वाले स्थानीय लोग ठंड से राहत पाने के लिए अलाव का सहारा ले रहे हैं। मौसम में आए बदलाव के बाद लोगों ने गर्म कपड़ों का इस्तेमाल भी बढ़ा दिया है।
शहर के ऊंचाई वाले और खुले क्षेत्रों में ठंडी हवाओं के चलते सुबह-शाम ठिठुरन अधिक महसूस हो रही है। वहीं, दिन ढलते ही मौसम ठंडा होने से लोगों की दिनचर्या पर भी असर पड़ने लगा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि आने वाले दिनों में ठंड बढ़ने के साथ अलाव की जरूरत भी बढ़ सकती है।
पर्यटन नगरी मसूरी में मौसम का यह बदलाव सर्दियों के आगमन का संकेत दे रहा है। ऐसे में स्थानीय लोगों के साथ-साथ पर्यटकों को भी सुबह और शाम के समय गर्म कपड़े पहनने तथा ठंड से बचाव के लिए आवश्यक सावधानी बरतने की जरूरत है।

