September 13, 2026

News India Group

Daily News Of India

BJP कार्यकर्ता के घर पहुंचे CM पुष्कर सिंह धामी, पारंपरिक तरीके से हुआ स्वागत।

हल्द्वानी : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अचानक अपने पुराने दलित मित्र एवं कार्यकर्ता के घर भोजन पर पहुचे। सीएम धामी कार्यक्रम के तुरंत बाद पार्टी के बहुत पुराने अनुसूचित कार्यकर्ता नंद किशोर आर्य के घर राजपुरा भोजन पर पहुंचे। उन्होंने प्रातः नंदकिशोर आर्या को फोन पर कहा कि वह कार्यक्रम के बाद उनसेे मिलने आएंगे। अचानक ही मुख्यमंत्री का फोन सुनकर नंद किशोर आर्य गदगद हुये उन्होने मुख्यमंत्री धामी को भोजन का निमंत्रण दिया। नंदकिशोर आर्य वर्तमान मे सिक्योरिटी गार्ड का काम करते है, नंदकिशोर आर्य ने कहा कि मुख्यमंत्री वास्तव में गरीबों के मसीहा है, उन्होंने मुझ जैसे गरीब के घर भोजन कर धन्य कर दिया। मुख्यमंत्री ने नन्दकिशोर की आंख के इलाज का वायदा किया नंदकिशोर के परिजनों ने मुख्यमंत्री का पारंपरिक तरीके से स्वागत किया।


अचानक राजपुरा में मुख्यमंत्री के आने से राजपुरा के निवासी गदगद हुये। राजपुरा निवासियों एवं महिलाओं ने मुख्यमंत्री से मांग की कि यहां नशे का धंधा होता है मुख्यमंत्री ने तुरंत कार्यवाही करने के निर्देश डीआईजी को मौके पर दिये। कुछ निवासियों ने अपनी अन्य समस्याओं का जिक्र किया जिस पर मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को समाधान हेतु निर्देशित किया। राजपुरा के कई निवासियों ने कहा एक पहला मुख्यमंत्री ऐसा है जो गरीब व दलितों की चिंता करते हैं राजपुरा में पहली बार कोई मुख्यमंत्री दलित और गरीब परिवार में भोजन करने पहुचे।

You may have missed