August 14, 2026

News India Group

Daily News Of India

CM धामी ने ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना को वर्ष 2024 तक पूर्ण करने के अधिकारियों को दिए निर्देश।

1 min read

देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शनिवार को रेल विकास निगम के अधिकारियों ने भेंट की, उन्होंने मुख्यमंत्री को ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना के कार्यों की जानकारी दी तथा उन्हें परियोजना के कार्यो के निरीक्षण हेतु आमंत्रित भी किया।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने निर्माणाधीन ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन, चार धाम रेल परियोजना तथा टनकपुर-बागेश्वर वार्डगेज रेल लाइन के फाइनल लोकेशन के संबंध में विस्तृत जानकारी रेल विकास निगम के अधिकारियों से प्राप्त की। मुख्यमंत्री ने ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना को वर्ष 2024 तक पूर्ण करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड की महत्वपूर्ण रेल परियोजना को पूर्ण करने में राज्य सरकार द्वारा पूरा सहयोग दिया जाएगा, इसके लिए अधिकारियों को निर्देश भी दिए गए हैं।
सीएम पुष्कर ने कहा कि उत्तराखंड की रेल परियोजनाओं के संबंध में उन्होंने रेल मंत्री से भी वार्ता कर योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी लाये जाने का अनुरोध किया है। रेल विकास निगम के ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना के मुख्य परियोजना प्रबंधक हिमांशु बडोनी ने मुख्यमंत्री को अवगत कराया कि इस परियोजना का निर्माण कार्य तेजी से किया जा रहा है। कोरोना के कारण कार्य प्रगति में कुछ कमी रही, अब कार्य में तेजी लाई गई है। अब तक 10 किलोमीटर सुरंग का निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है।
इस अवसर पर परियोजना के भूगर्भ वैज्ञानिक विजय डंगवाल, उप महाप्रबंधक भूपिन्दर सिंह, अनिल गुसांई आदि मौजूद रहे।

More Stories

You may have missed