May 4, 2024

News India Group

Daily News Of India

शहर कांग्रेस अध्यक्ष अमित गुप्ता का जन्म दिन सार्वजनिक रूप से मनाया।

मसूरी : शहर कांग्रेस अध्यक्ष अमित गुप्ता का जन्म दिवस सार्वजनिक रूप से कुडड़ी स्थित सिल्वर्टन पार्किग में मना गया। इस मौके पर विभिन्न राजनैतिक व सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने जन्म दिवस पर उन्हें बधाई दी।
शहर कांग्रेस अध्यक्ष अमित गुप्ता का जन्म दिवस पर सार्वजनिक स्थल पर केक काट कर मनाया गया व उन्हें बधाई दी गई। इस मौके पर उन्होंने सभी का आभार व्यक्त किया व कहा कि यह शहर की जनता व सामाजिक व राजनैतिक संगठनों का प्यार व आशीर्वाद है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का कार्यकर्ता होने के नाते समाज व शहर के विकास के लिए हमेशा कार्य करते रहेंगे।

इस मौके पर पालिका सभासद दर्शन रावत, प्रताप पंवार, मेघ सिह कंडारी, राज्य आंदोलनकारी पूरण जुयाल, प्रदीप भंडारी, जय प्रकाश राणा, गौरव गुप्ता, जयपाल राणा, राजीव अग्रवाल, रफीक अहमद, विनोद कंडारी, मनोज गौड़, महिमानंद, भरत कुमाई, पत्रकार सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।