April 16, 2024

News India Group

Daily News Of India

मुख्यमंत्री के जन संपर्क अधिकारी किशोर भट्ट पंहुचे उत्तरकाशी, हुआ जोरदार स्वागत।

अरविन्द थपलियाल

उत्तरकाशी : मुख्यमंत्री उत्तराखंड पुष्कर सिंह धामी के जनसंपर्क अधिकारी किशोर भट्ट गुरूवार को उत्तरकाशी पहुंचे। जनसंपर्क अधिकारी नियुक्त होने के बाद पहली बार अपने जनपद पहुंचने पर जगह जगह पर भाजपा कार्यकर्ताओं, स्थानीय निवासियों ने किशोर भट्ट का स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने चिन्यालीसौड़, डुंडा, मातली, उत्तरकाशी में लोगों से मुलाकात कर जनसमस्याएं भी सुनी।
गुरूवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जनसंपर्क अधिकारी किशोर भट्ट उत्तरकाशी दौरे पर पहुंचे। चिन्यालीसौड़ पहुंचने पर स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं व स्थानीय निवासियों ने उनका फील्ड हॉस्टल में अभिनंदन किया। इस मौके पर स्थानीय लोगों ने उन्हें विभिन्न समस्याओं से अवगत कराते हुए निराकरण की मांग की।


इसके उपरांत डुंडा बाजार में स्थानीय व्यापारियों व भाजपा कार्यकर्ताओं ने किशोर भट्ट का फूल माला पहनाकर स्वागत किया। किशोर भट्ट ने ब्लॉक प्रमुख कार्यालय में स्थानीय निवासियों की समस्याएं सुनी।
इसके बाद दोपहर तीन बजे उत्तरकाशी पहुंचने पर ज्ञानसू में स्थानीय व्यापारियों और लोनिवि गेस्ट हाउस में भाजपा कार्यकर्ताओं व स्थानीय निवासियों द्वारा किशोर भट्ट का भव्य स्वागत किया गया। जनसंपर्क अधिकारी नियुक्त होने के बाद पहली बार जिला मुख्यालय में पहुंचने पर उनके परिजनों, मित्रों, भाजपा कार्यकर्ताओं ने अतिशबाजी कर खुशी व्यक्त की। लोनिवि गेस्ट हाउस में उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं व लोगांे को संबोधित करते हुए कहा कि उत्तरकाशी की जनता का प्यार व आशीर्वाद ही है कि प्रदेश के युवा यशस्वी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उन्हें अपना जनसंपर्क अधिकारी नियुक्त किया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार पिछले साढ़े चार साल में राज्य को विकास के पथ पर आगे बढ़ा रही है और 2022 के बाद भी विकास का यह सफर युवा यशस्वी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में जारी रहेगा।
इस मौके पर स्थानीय निवासियों ने उन्हें विभिन्न समस्याओं से अवगत करवाकर निस्तारण की मांग की।
वहीं, शुक्रवार को मुख्यमंत्री जनसंपर्क अधिकारी किशोर भट्ट गाजणा के प्रसिद्ध व एतिहासिक चौरंगी मेले के समापन कार्यक्रम में भेटियारा गांव पहुंचकर मेले में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे और ग्रामीणों से मुलाकात करेंगे।
इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख डुंडा शैलेंद्र कोहली, जेष्ठ प्रमुख गिरीश भट्ट समेत भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *