August 20, 2026

News India Group

Daily News Of India

कैबिनेट मंत्री जोशी ने आरोहणम संस्था के माध्यम से अनाथ शीतल को सहायता राशि का चैक किया प्रदान।

1 min read

देहरादून : कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने देहरादून के सेरागांव निवासी 10 वर्षीय शीतल को आरोहणम सामाजिक संस्था की ओर से सहायता राशि का चैक सौंपा। विदित हो कि शीतल के माता-पिता का एक सड़क दुर्घटना में निधन हो गया था।
मंत्री गणेश जोशी ने सस्ता का धन्यवाद व्यक्त करते हुए कहा कि सामाजिक क्षेत्र में कार्य करने वाली ऐसी संस्थाएं समाज के उत्थान में अग्रणी भूमिका निभाती हैं। उन्होंने आरोहण संस्था को शुभकामनाएं दी। मंत्री ने शीतल को भी बधाई दी और दीपावली के शुभ अवसर पर उसे शुभकामना स्वरूप मिष्ठान भेंट किया।
आरोहणम नाम की यह संस्था गरीब एवं जरूरतमंद बच्चों को शिक्षा के लिए स्कॉलरशिप देती है और पुष्कर चौहान ने बताया कि संस्था द्वारा अभी तक 15 असहाय बच्चों को उनकी बारहवीं की पढ़ाई पूर्ण होने तक प्रतिमा ₹1000 शिक्षा के लिए दिए जाते हैं।
इस अवसर पर संस्था के कोषाध्यक्ष पुष्कर चौहान, अध्यक्ष मोहिता कोठियाल, भारतीय जनता युवा मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नेहा जोशी, सेरागांव के ग्राम प्रधान संजय राणा आदि उपस्थित रहे।

More Stories

You may have missed