October 24, 2026

News India Group

Daily News Of India

कैबिनेट मंत्री जोशी ने राज्यपाल ले0 जनरल गुरमीत सिंह को किया स्मृति चिन्ह भेंट, शहीद सम्मान यात्रा की गतिविधियों से कराया अवगत।

देहरादून : प्रदेश के सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने बुधवार को राजभवन में राज्यपाल ले0 जनरल गुरमीत सिंह से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान मंत्री ने राज्यपाल को स्मृति चिन्ह देकर शहीद सम्मान यात्रा की गतिविधियों से भी उन्हें अवगत कराया। उन्होनें राज्यपाल को 31 दिसम्बर को सैन्यधाम आने का निमंत्रण भी दिया।
राज्यपाल ने मंत्री के निमंत्रण को स्वीकारते हुए 31 दिसम्बर को सैन्यधाम आने पर अपनी सहमति दी है।

You may have missed