July 7, 2026

News India Group

Daily News Of India

कैबिनेट मंत्री जोशी ने जैंतनवाला में 10 दिवसीय दशहरा महोत्सव मेले का किया शुभाम्भ।

देहरादून : देहरादून के घंघोड़ा स्थित हरियावाला खुर्द जैंतनवाला में 10 दिवसीय दशहरा महोत्सव मेले का उद्घाटन प्रदेश के कैबिनेट मंत्री और स्थानीय विधायक गणेश जोशी ने किया। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री ने आयोजकों को दशहरे की बधाई दी।


क्षेत्र के युवा संगठनों द्वारा आयोजित इस मेले में देसी विदेशी झूले, ऊंट की सवारी, बच्चों के लिए वोटिंग, खरीदारी आदि की संपूर्ण व्यवस्था है। इस अवसर पर मुख्य रुप से विधायक प्रतिनिधि एवं पूर्व प्रधान नैन सिंह पंवार, मेला संयोजक विशाल रावत, ग्राम प्रधान सागर सिंह, अमित नेगी, हर्ष, अमित वर्मा, सौरभ, अभिषेक, शुभम, विपिन, हिमांशु, राजीव गुरुंग, ज्योति कोटिया आदि उपस्थित रहे।

You may have missed