May 2, 2024

News India Group

Daily News Of India

भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया मंडल अध्यक्ष मोहन पेटवाल का जन्म दिन।

मसूरी : भाजपा कार्यकर्ताओं ने भाजपा मंडल अध्यक्ष मोहन पेटवाल का जन्म दिन धूम धाम से मनाया। इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने उनकी दीर्घायु की कामना की।
भाजपा कार्यकर्ताओं ने कुलड़ी स्थित एक होटल में भाजपा मसूरी मंडल अध्यक्ष मोहन पेटवाल का जन्म दिन धूमधाम से मनाया। इस मौके पर पेटवाल ने केक काटा व कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। जन्म दिन के अवसर पर उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं का जो सहयोग उन्हें मिलता है उसका हमेशा सम्मान किया जाता है। साथ ही उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं की बधाई स्वीकार की व उनको धन्यवाद दिया। इस मौके पर भाजपा महामंत्री कुशाल राणा ने कहा कि मोहन पेटवाल पार्टी के ऐसे समर्पित कार्यकर्ता है जो लगातार जनता के बीच रह कर सेवा भाव से कार्य करते हैं तथा हर किसी के दुख सुख में खड़े रहते हैं। यहीं कारण है कि उनकी लोक प्रियता लगातार बढ़ती जा रही है और पार्टी के सभी सहयोगी संगठनों के बीच उनका कुशल व्यवहार बना रहता है। कोरोना काल में उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं के सहयोग से हर क्षेत्र में जरूरतमंदों की मदद की चाहे राशन देना हो या किसी को दवाई, आक्सीजन या अस्पताल में भर्ती कराना हो वह दिन रात सेवा कार्य में लगे रहे।

जन्म दिन कार्यक्रम में भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता मदन मोहन शर्मा, अमित भटट, पुष्पा पडियार, सभासद अरविंद सेमवाल, धनप्रकाश अग्रवाल, रजत अग्रवाल, जगजीत कुकरेजा, मुकेश धनाई, धनेंद्र पुंडीर, राजेश गुप्ता, राकेश ठाकुर, लीला कंडारी, कमला थपलियाल, ओपी थपलियाल, सुनील रतूड़ी, मनोज खरोला, गुड मोहन राणा, सपना शर्मा, विजय बुटोला, अमित भट्ट, कपिल मलिक, रमेश खंडूरी सहित भाजपा के सभी सहयोगी संगठनों के कार्यकर्ता मौजूद रहे। वहीं प्रदेश सरकार में मंत्री व मसूरी के विधायक गणेश जोशी ने भी उनको जन्म दिवस की शुभकामनाएं प्रेषित की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *