May 3, 2024

News India Group

Daily News Of India

भाजपा प्रदेश महामंत्री राजेंद्र भंडारी ने पार्टी को बताया कार्यकर्ताओं की सबसे बड़ी पार्टी।

1 min read

अरविन्द थपलियाल

उत्तरकाशी : प्रदेश महामंत्री राजेंद्र भंडारी ने उत्तरकाशी में अपने प्रभाव के दौरान कार्यकर्ता बैठक में कहा हम सभी राजनीतिक दल के कार्यकर्ता हैं। हमारे लिए प्रवास के दौरान बैठक महत्वपूर्ण अंग है।

भंडारी ने बताया कि शक्ति केंद्र के संयोजक एवं सह संयोजक एवं प्रभारियों का दायित्व है कि बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें।

भंडारी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि सभी भाजपा कार्यकर्ता केंद्र सरकार और राज्य सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाएं एवं आम जन मानस में पैठ बनाएं।

भंडारी ने बताया कि राज्य में वैक्सीनेशन हो या मुफ्त राशन वितरण या अन्य विकास योजनाएं। डबल इंजन की सरकार की योजनाएं हैं। राज्य सरकार हर मोर्चे पर केंद्र की योजनाओं को अंतिम छोर के दरिद्र नारायण तक उसका लाभ पहुंचा रही है।

भंडारी ने कहा कि हम सभी भाजपा के कार्यकर्ता हैं और भाजपा के कार्यकर्ता जुझारू होते हैं। ना किसी से डरना है ना किसी से झुकना है। उन्होने बताया कि भाजपा संगठन सबका साथ, सबका विकास, सबका विकास के मूलमंत्र पर चलती है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत कोविडकाल से सफलतापूर्वक लड़ाई लड़ रहा है। उन्होनें बैठक में कहा कि भारतीय जनता पार्टी विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक दल है। इसके कार्यकर्ता हर चुनौती से लड़ने के लिए तैयार हैं। कोरोना काल में विपक्ष ने आम लोगों के बीच भ्रम फैलाया चाहे वह लॉकडाउन हो या फिर वैक्सीनेशन पर, भाजपा कार्यकर्ताओं ने विपक्ष के भ्रम को तोड़ा और आज सभी जगह वैक्सीनेशन आराम से हो रहे हैं।

भंडारी कहा कि देश आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकास के कई कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। जिसकी चर्चा देश सहित विश्व पटल पर हो रही है, हर वर्ग की चिंता कर मोदी सरकार अपनी योजनाओं का क्रियान्वन कर रही है, जिसका लाभ भी समस्त वर्गों को मिल रहा है।


भंडारी ने कहा कि कार्यकर्ताओं को दूरी नहीं दिशा को देखना चाहिए। उन्होंने कहा हमारे विचार ही हमें महान होने की संज्ञा देते हैं। उन्होनें कहा कि समस्या का समाधान डूड़ने वाला कार्यकर्ता ही देश, समाज और पार्टी को सही दिशा देता है।

कार्यकर्ता बैठक में उत्तरकाशी के जिले के अध्यक्ष रमेश चौहान ने कहा कि 4-5 पीड़ियो के खफा होने के बाद आज भारतीय जनता पार्टी विश्व का सबसे बड़ा दल बनकर उभरा है आज विश्व के सभी पार्टियां भारतीय जनता पार्टी के संघर्षों पर शोध कर रही है।

बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष रमेश चौहान जी ने की।

बैठक से पूर्व सभी कार्यकर्ताओं ने डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दे कर कार्यक्रम की शुरुआत की।

इस अवसर पर उत्तरकाशी जिले के महामंत्री हरीश ड़गवाल व सत्येंद्र सिंह राणा, मंडल अध्यक्ष चिन्यालीसौड़ विजय बडोनी, मंडल अध्यक्ष चिन्यालीसौड़ ग्रामीण पूनम रमोला, मंडल अध्यक्ष भटवाड़ी वीरेंद्र रावत, मंडल अध्यक्ष भागीरथी अजीतपाल, मंडल अध्यक्ष उत्तरकाशी सूरत गोसाई, मंडल अध्यक्ष रांझणा दिनेश रावत, मंडल अध्यक्ष ढूंढा देशराज बिष्ट, पूर्व जिला अध्यक्ष बूदी सिंह पवार, महेश पवार, विक्रम सिंह रावत, युवा मोर्चा के अध्यक्ष हरिमोहन सिंह, युवा मोर्चा के महामंत्री सचिन पवार, एससी मोर्चा के अध्यक्ष सोहन लाल प्रजापति और पूर्व राज्य मंत्री रामसुंदर नौटियाल, पदाधिकारियों और गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *