August 21, 2026

News India Group

Daily News Of India

राजकीय महाविद्यालय चिन्यालीसौड़ में दाखिला प्रक्रिया शुरू।

1 min read

अरविन्द थपलियाल

उत्तरकाशी : राजकिय महाविद्यालय चिन्यालीसौड़ में बी ए बी एस सी प्रथम वर्ष की कक्षाओं में प्रवेश प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इसके लिए कॉलेज प्रबंधन ने भी तैयारियां शुरू कर दी हैं। सभी प्रक्रियाएं ऑफलाइन ही होंगी।

राजकीय महाविद्यालय चिन्यालीसौड़ की प्राचार्य प्रो. संगीता मिश्रा ने बताया कि प्रवेश लेने के इच्छुक छात्र-छात्राएं कोविड-19 के नियमों का पालन करते हुए महाविद्यालय कार्यालय से मेरिट श्रेष्ठता पंजीकरण आवेदन 9 अगस्त से प्राप्त कर सकते हैं ।आवेदन की हार्ड कॉपी समस्त अनिवार्य दस्तावेजों के साथ संलग्न कर 31 अगस्त तक महाविद्यालय कार्यालय में जमा करना होगा। नियत तिथि के बाद किसी का मेरिट पंजीकरण आवेदन पत्र स्वीकार नहीं किया जाएगा। साथ ही कोविड-19 के नियमों के अंतर्गत महाविद्यालय परिसर में मास्क लगाकर सामाजिक दूरी का अनिवार्य रूप से पालन करना अनिवार्य होगा ।प्रवेश प्रक्रिया संबंधी नियम महाविद्यालय के नोटिस बोर्ड पर एवं महाविद्यालय की वेबसाईड www.gdccu.org.in में विवरणिका में उपलब्ध है।कोई भी विद्यार्थी प्रवेश लेने से वंचित न रहे इसके लिए
महाविद्यालय में हेल्प डेस्क बनाई जाएंगी।

More Stories

You may have missed