August 26, 2026

News India Group

Daily News Of India

भाजपा मसूरी मंडल ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई के जन्मदिवस पर किया उन्हें याद।

मसूरी : पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई के जन्म दिवस भाजपा मसूरी मंडल ने गांधी निवास सोसायटी सभागार में मनाया। इस मौके पर अटल बिहारी बाजपेई के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया गया।
इस मौके पर भाजपा मसूरी मंडल के अध्यक्ष मोहन पेटवाल ने कहा कि  उत्तराखंड राज्य अटल बिहारी वाजपेई की बदौलत ही बना है व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसे संवार रहे हैं। उन्होंने कहा कि अटल बिहारी वाजपेई का मसूरी से बहुत गहरा नाता रहा है। तथा वह कई बार मसूरी में आते रहे हैं व यहां की समस्याओं की जानकारी भी रखते थे। उन्होंने उत्तराखंड राज्य का गठन कर यहां की जन भावनाओं का आदर किया। उन्होंने कहा कि उनके विचारों पर ही देश व प्रदेश की सरकार कार्य कर रही है। भाजपा का मूल मंत्री जन सेवा है जिसकी बदौलत वह आज विश्व की सबसे बडी पार्टी है।

इस मौके पर पूर्व पालिकाध्यक्ष ओपी उनियाल ने कहा कि अटल बिहारी बाजपेई विश्व के लोकप्रिय नेता रहे व देश में विपक्ष भी उनका मुरीद था। अटल बिहारी वाजपेई अपनी साफगोई के लिए जाने जाते रहे। उन्होंने कहा कि उन्होंने अपने छह साल के कार्यकाल में सुशासन बनाने का प्रयास किया व विपक्ष में रहते हुए यूएनओ में हिंदी में संबोधन दिया यह बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी उनकी विचारधारा व उनके पदचिन्हों पर आगे चल रहे हैं। जिस तरह अटल बिहारी बाजपेई ने देश के लिए कार्य किया आज सभी उनका अनुशरण कर रहे हैं। इस मौके पर भाजपा मसूरी मंडल के महामंत्री कुशाल राणा, पूर्व पालिकाध्यक्ष ओपी उनियाल, सभासद अरविंद सेमवाल, मनमोहन कर्णवाल, अवतार कुकरेजा, विजय बिंदवाल, नर्मदा नेगी, विजय बुटोला, तनमीत खालसा, मनोज रेंगवाल, अनीता सक्सेना, सुधीर डोभाल, अनिल गोदियाल, सहित भाजपा के कार्यकर्ता मौजूद रहे।

You may have missed