May 17, 2024

News India Group

Daily News Of India

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को 122वें जन्म दिवस पर भाजपा मसूरी मंडल ने याद किया।

मसूरी : भाजपा मसूरी मंडल ने डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का 122वां जन्म दिन धूमधाम से मनाया। इस मौके पर उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनको श्रद्धांजलि दी गई व उनके द्वारा देश व समाज के लिए किए गये कार्यों के बारे में विस्तार से बताया गया व उनके पदचिन्हों पर चलने का आहवान किया गया।
भाजपा मसूरी मंडल ने कुलडी स्थित तिलक मेमोरियल लाइब्रेरी प्रांगण में डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का 122वां जन्म दिन उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर मनाया व मिष्ठान वितरित किया।

इस मौके पर भाजपा मसूरी मंडल के अध्यक्ष राकेश रावत ने कहा कि डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने देश के एकीकरण के लिए अपनी शहादत दी। डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का कहना था कि एक देश में एक निशान, एक संविधान व एक प्रधान होना चाहिए जिसके लिए उन्होंने कश्मीर कूच किया व वहां पर उनकी शहादत हो गई। ऐसे महान राष्ट्रवादी समाज सेवी के पद चिन्हों पर चलकर देश का विकास किया जाना चाहिए।

इस मौके पर भाजपा मसूरी मंडल के पूर्व अध्यक्ष मोहन पेटवाल ने कहा कि डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी आजादी के बाद देश की पहली केंद्र सरकार में मंत्री बने लेकिन तत्कालीन प्रधानमंत्री प. जवाहर लाल नेहरू से उनकी नहीं बनी व उन्होंने मंत्रिमंडल से त्याग पत्र दे दिया। डा. मुखर्जी ने उसके बाद जनसंघ का गठन किया व उसके संस्थापक अध्यक्ष बने व देश में राष्ट्रवादी विचारधारा के लिए कार्य किया जिसकी बदौलत आज राष्ट्रवादी विचारधारा के चलते भाजपा सरकार में है। उन्होंने कहा कि आज भी उनके बताये मार्ग पर चलने की जरूरत है ताकि देश में राष्ट्रीयता की भावना हर देशवासी में जागृत हो। इस मौके पर भाजपा मसूरी मंडल के महामंत्री कुशाल राणा ने भी विचार व्यक्त किए।

कार्यक्रम में पूर्प पालिकाध्यक्ष ओपी उनियाल, भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष गीता कुमाई, महानगर महिला मोर्चा उपाध्यक्ष पुष्पा पडियार, मंडल उपाध्यक्ष अरविंद सेमवाल, सतीश ढौडियाल, अनीता सक्सेना, नमिता कुमाई, समुना लेखवार, अवतार कुकरेजा, नरेद्र पडियार, कपिल मलिक, विजय बुटोला, प्रमिला नेगी, पुष्पा पुंडीर, धर्मपाल पंवार, मुकेश धनाई, अभिलाष, राजेंद्र रावत, अमित पंवार, सहित भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।