August 21, 2026

News India Group

Daily News Of India

भाजपा महिला मोर्चा महामंत्री ने महिलाओं को सेनेटरी पैड, सेनेटाइजर व मास्क वितरित किए।

मसूरी : भाजपा महिला मोर्चा की मसूरी मंडल महामंत्री सपना शर्मा ने कोरोना संक्रमण के दृष्टिगत अपने सहयोगियों के साथ शहर के विभिन्न क्षेत्रों में महिलाओं को सेनेटाइजर, मास्क व सेनेटरी पैड वितरित किये।


महिला मोर्चा महामंत्री सपना शर्मा ने बताया कि उन्होंने रविवार को अपने सहयोगियों के साथ शहर के स्टावेरी बैंक और कुलड़ी (सराय) में महिलाओं को सेनेटरी पैड, सेनेटाइजर और मास्क वितरित किये हैं व लगातार मसूरी शहर के विभिन्न क्षेत्रों में भाजपा महिला मोर्चा द्वारा स्थानीय महिलाओं के लिए यह कार्य किया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि महिलाओं को हाइजीन के बारे में भी जागरूक किया जा रहा है और इसमें भाजपा मंडल व युवा मोर्चा का उन्हें पूरा सहयोग मिल रहा है।

More Stories

You may have missed