July 30, 2026

News India Group

Daily News Of India

भाजपा नेता लोकेद्रं विष्ट ने रक्षा मंत्री राज नाथ सिहं से सेना की भर्ती की उठाई मांग।

1 min read

अरविन्द थपलियाल

उत्तरकाशी : युवाओं को रोजगार व सेना भर्ती की मांग को लेकर भाजपा नेता लोकेद्रं विष्ट ने नई दिल्ली में रक्षा मंत्री राजनाथ सिहं से मुलाकात कर सीमातं जनपद में सेना भर्ती की मांग उठाई, विष्ट ने रक्षा मंत्री को बताया कि जनपद उत्तरकाशी सीमावर्ती जनपद है और जनपद के युवाओं को सेना भर्ती का अवसर मिलना चाहिए।
भाजपा नेता लोकेंद्र सिंह बिष्ट ने 18 अक्टूबर को दिल्ली में भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात कर सीमांत जिले उत्तकाशी में भारतीय सेना की भर्ती केंद्र खोलने व उत्तकाशी जिले में वायुसेना, नौसेना व थलसेना की विशेष भर्ती करवाने की मांग की।
बीजेपी नेता लोकेन्द्र सिंह बिष्ट ने रक्षा मंत्री को मांगपत्र सौंप कर अवगत कराया कि वर्षों से उत्तरकाशी जिले में प्रतिवर्ष भारतीय सेना की भर्ती होती थी।खासकर माघ मेले में। लेकिन वर्ष 2005-2006 के बाद सीमांत जिले उत्तकाशी में सेना की भर्ती बंद कर दी गई। जिसके चलते हमारे गरीब व बेरोजगार युवा सेना में भर्ती के लिए जिले से 200 से लेकर 300 किलोमीटर दूर लैंसडाउन व रुड़की कोटद्वार जाना पड़ता है।
रक्षा मंत्री राजनाथसिंह ने भरोसा दिया कि वे उत्तकाशी जिले में सेना की भर्ती के लिए केंद्र खोलने व गढ़वाल के जिलों में रोटेशन यानी बारी बारी से भर्ती केंद्र खोलने के लिए संबंधित को निर्देश करेंगे। साथ मे बीजेपी के युवा नेता नवीन पैन्यूली जी भी वार्ता में थे।

You may have missed