July 30, 2026

News India Group

Daily News Of India

भाजपा ने चिन्यालीसौड़ में चलाया दीवाल लेखन अभियान, चुनावी मुड़ में भाजपा।

अरविन्द थपलियाल

चिन्यालीसौड़/ उत्तरकाशी : भाजपा विधानसभा चुनाव 2022को देखते हुये विभिन्न अभियान चलाकर लोगों तक भाजपा का ऐजेंडा पंहुचाने की जुगत में जुटी है और लोगों को सरकार और पार्टी का ऐजेंडा बता रही है, भाजपा ने आज दिवाल लेखन का शुभारंभ कर दिया है यह अभियान नगर मण्डल चिन्यालीसौड़ में मण्डल अध्यक्ष विजय बडोनी की अगुवाई में चलाया जा रहा है।


अध्यक्ष बडोनी ने बताया कि यह लेखन कार्यक्रम 15अक्टूबर तक चलेगा और नगर पालिका के कुल 54बुथों में चलाया जायेगा तो दूसरी ओर उन्होने यह भी बताया कि वह इस अभियान को राष्ट्रीय नेतृत्व और प्रदेश भाजपा नेतृत्व के दिशा निर्देशों पर चला रहे हैं और लेखन कार्यक्रम के उद्देश्य को उन्होने केंद्र व प्रदेश सरकार की महत्वकांक्षी योजनाओं को घर घर पंहुचाना भी बताया । लेखन कार्यक्रम में संयोजक पूर्व मण्डल अध्यक्ष श्रीपाल चौहान ,अनु0 जाति मोर्चा के जिला महामंत्री जीत लाल मुकुल उपस्थित रहे।

You may have missed