July 25, 2026

News India Group

Daily News Of India

मसूरी विधानसभा क्षेत्र से BJP प्रत्याशी गणेश जोशी ने किया नामांकन।

देहरादून : मसूरी से भाजपा विधायक एवं सरकार में काबीना मंत्री गणेश जोशी ने शुक्रवार को देहरादून के कचहरी स्थित उप जिला मजिस्टेट न्यायालय में भाजपा प्रत्याशी के तौर पर अपना नामांकन किया।
इस अवसर पर भाजपा महानगर अध्यक्ष सीताराम भट्ट, महापौर सुनील उनियाल गामा, सुन्दर सिंह पयाल, आरएस परिहार, कैप्टन आरडी शाही, डा ओपी कुलश्रेष्ठ आदि उपस्थित रहे।