July 26, 2026

News India Group

Daily News Of India

गंगोत्री विधानसभा में चुनाव प्रचार के साथ सदस्यता अभियान भी पकड़ रहा जोर, विजयपाल सजवाण का चुनावी मोर्चा।

अरविन्द थपलियाल

उत्तरकाशी : विधानसभा चुनाव को लेकर तैयारीयां जोरों पर है और नेता अपने कुनबों को मजबूत करने के जुगत में जुटे हैं,प्रदेश की गंगोत्री विधानसभा की सीट प्रदेश में सरकार बनाने का संकेत है तो कांग्रेस नेता विजयपाल सजवाण ने अपने कुनबे को मजबूत करने के लिए लोगों के जोड़ने की मुहिम लगातार तेज है और वह लगातार जमीनी स्तर पर सक्रियता से काम कर रहे हैं। कांग्रेस प्रत्याशी विजयपाल सजवाण के समर्थन में आज विधानसभा के अनेक प्रमुख लोगों ने भाजपा छोड़कर कांग्रेस की सदस्यता गृहण की।

सदस्यता गृहण करने वालों में कमद गाजणा के पूर्व प्रधान भाजपा के मजबूत स्तंभ बचन सिंह नेगी, ज्ञानसू से पूर्व सभाषद रविन्द्र जोशी (मुकली) डुंडा मंडल के पूर्व भाजयुमो अध्यक्ष आशु भट्ट, पाव से राकेश राणा, कंसेंण से पूर्व क्षेत्र पंचायत संतोष नौटियाल भाजपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए।

इसके अलावा हीना गांव से भाजपा अनुजाति प्रकोष्ट के जिला महामंत्री काशीराम भारती, टकनौर भटवाड़ी से व्यापार मंडल अध्यक्ष अनुराग रतूड़ी, प्रदीप सेमवाल, विनोद रतूड़ी, अजय सेमवाल, शुभम रतूड़ी, झाला गांव से दिनेश रावत, बलबीर सिंह रौतेला, सालंग से जितेंद्र सिंह राणा, मुसड़गांव धनारी से योगेश नौटियाल, ज्ञानसू से संदीप जोशी, कंसेंण से राजेश रेठानी सम्मिलित हुए।

इसके अलावा कुंसी बरसाली से गोपाल सिंह नेगी, गजेंद्र नेगी, शैलेन्द्र सिंह नेगी, गोपाल लाल, योगेश, राकेश लाल, राजूलाल ओर रघुवीर लाल ने भाजपा छोड़कर कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।

इस दौरान कांग्रेस प्रत्याशी पूर्व विधायक विजयपाल सजवाण ने इन्हें फूल माला पहनाकर स्वागत किया व कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण करवाई।