August 13, 2026

News India Group

Daily News Of India

मनोज खरोला ओबीसी मसूरी मंडल के अध्यक्ष बने।

बिजेन्द्र पुंडीर

मसूरी : भारतीय जनता पार्टी मसूरी मंडल ओबीसी मोर्चा के अध्यक्ष पद पर मनोज खरोला के नियुक्त किए जाने पर भाजपा मसूरी मंडल सहित विभिन्न सहयोगी संगठनों ने बधाई दी है।
भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राकेश गिरि के मार्ग दर्शन एवं निर्देश पर भाजपा ओबीसी मोर्चा के जिलाध्यक्ष राम बहादुर क्षेत्री ने भाजपा जिलाध्यक्ष शमशेर सिंह पुंडीर की संस्तुति पर भाजपा मसूरी मंडल ओबीसी मोर्चा के अध्यक्ष पद पर मनोज खरोला को नियुक्त किया है। उनकी नियुक्ति पर भाजपा मसूरी मंडल सहित विभिन्न सहयोगी संगठनों ने मनोज खरोला को बधाई दी है। तथा उम्मीद जताई कि वह अपने पद की गरिमा को बनाये रखते हुए पार्टी व जन हित में कार्य करेंगे। नव नियुक्त अध्यक्ष मनोज खरोला ने प्रदेश नेतृत्व, ओबीसी प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष, जिलाध्यक्ष, भाजपा जिलाध्यक्ष, विधायक गणेश जोशी सहित भाजपा मसूरी मंडल के अध्यक्ष मोहन पेटवाल का आभार व्यक्त किया है। वहीं उन्होंने कहा कि वह पार्टी की रीति नीति को आम जनता तक पहुंचाने व पार्टी हित में कार्य करेंगे। बधाई देने वालों में पूर्व पालिकाध्यक्ष ओपी उनियाल, छावनी परिषद उपाध्यक्ष बादल प्रकाश, महामंत्री कुशाल राणा, सभासद अरविंद सेमवाल, मुकेश धनाई, महिला मोर्चा अध्यक्ष पुष्पा पडियार सहित कार्यकर्ता शामिल हैं।

You may have missed