August 18, 2026

News India Group

Daily News Of India

मुंशी प्रेमचंद की कहानी को फिल्म के माध्यम से पाठ्यक्रम में शामिल प्रदर्शित किया।

मसूरी : एमपीजी कालेज मसूरी में अंग्रेजी विभाग के तत्वाधान में कालेज सभागार में मुंशी प्रेमचंद लिखित मशहूर फिल्म निर्देशक सत्यजीत राय निर्मित व निर्देशित हिंदी दूरदर्शन फिल्म सद्गति प्रदर्शित की गई।

सद्गति अंग्रेजी भाषा में डिलिवरण्स के नाम से डेविड राइन द्वारा अनुवादित की गई थी। विद्यालय की अंग्रेजी प्रवक्ता शिप्रा शाह खान ने बताया कि यह कहानी बीए प्रथम सेमिस्टर के अंग्रेजी साहित्य पाठ्यक्रम में सम्मिलित है। इस फिल्म में सामाजिक परिवेश में जातीय भेदभाव का निर्मम वर्णन यथार्थ रूप से दर्शाया गया है  कि किस तरह हमारे समाज में जातीय परिवेश रहा है तथा समाज के कमजोर वर्ग को किस तरह प्रताड़ित किया जाता रहा है। फिल्म को अंग्रेजी व हिंदी साहित्य के छात्र छात्राओं के लिए प्रदर्शित किया गया। इस अवसर पर कालेज के प्राचार्य ड. एसपी जोशी ने महाविद्यालय के अंग्रेजी विभाग का विशेष आभार व्यक्त किया कि उन्होंने अंग्रेजी साहित्य व हिंदी साहित्य के छात्रों को पाठयक्रम में शामिल मुंशी प्रेमचंद की कहानी को फिल्म के माध्यम से प्रदर्शित किया जिसका लाभ छात्र छात्राओं को मिलेगा व उन्हें समझने में आसानी होगी। उन्होंने यह भी कहा कि इस तरह की गतिविधि महाविद्यालय में पहली बार आयोजित की गई है जिसके लिए अंग्रेजी विभाग धन्यवाद का पात्र है। इस मौके पर महाविद्यालय अंग्रेजी विभागाध्यक्ष लीपिका कंबोज, शिप्रा शाह खान, हिंदी विभागाध्यक्ष डा. सुधीर गैरोला, डा. अनिल खंडूरी, डा. रमेशपाल सिंह चैहान, डा. सुनील पंवार, डा. अमिताभ भटट, डा. इमरान खान, छात्रसंघ अंध्यक्ष प्रिंस सहित अंग्रेजी व हिंदी साहित्य के छात्र छात्राएं मौजूद रहे।

More Stories

You may have missed