August 19, 2026

News India Group

Daily News Of India

भारत विकास परिषद की बैठक में आलोक मेहरोत्रा को अध्यक्ष नियुक्त किया।

1 min read

मसूरी : श्री गांधी निवास सोसायटी के सभागार में भारत विकास परिषद मसूरी शाखा के गठन हेतु बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष चंद्र गुप्त विक्रम एंव संरक्षक गोपाल कृष्ण मित्तल ने भारत विकास परिषद के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

बैठक में पश्चिमी उत्तर प्रदेश उत्तराखंड प्रांत के अध्यक्ष चंद्र गुप्त विक्रम ने उपस्थित सदस्यों को भारत विकास परिषद की जानकारी देते हुए बताया कि राष्ट्र के नागरिकों में सेवा भाव उत्पन्न करने की दृष्टि से संपर्क सहयोग, सेवा, संस्कार, व समर्पण के माध्यम से भारत विकास परिषद कार्य करता है। देश में युवाओं, विद्यार्थियों आदि क्षेत्रों में कार्य करने वाले लोगों का सम्मान करना, महापुरूषों की जयंती पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। भारत विकास परिषद में कोई कार्य करने वाले महिला व पुरूष इसके सदस्य बन सकते हैं। परिवार सदस्य की भी योजना भी संचालित की जाती है। वर्तमान में एक लाख पचास हजार सदस्य सेवा के कार्यों में सक्रिय योगदान कर रहे हैं, वहीं कोविड-19 में भी परिषद ने दो करोड़ 11 लाख रूपये का अनुदान प्रधानमंत्री राहत कोष में दिया है। अंतराष्ट्रीय महिला दिवस पर रीना वर्मा ने महिला सशक्तिकरण पर बोलते हुए कहा कि महिलाओं का समाज निर्माण में बहुत महत्वपूर्ण भूमिका है। आज हर क्षेत्र में महिलाओं को  समुचित स्थान व आदर भाव मिल रहा है। महिलाओं को निडर होकर समाज के साथ आगे बढना चाहिए जिस देश् में नारी का सम्मान होता है वह राष्ट्र उन्नति की ओर अग्रसर रहता है। बैठक में अग्रिम कार्यकारणी के गठन तक आलोक मेहरोत्राको अध्यक्ष चुना गया। कार्यकारणी का गठन शीघ्र किया जायेगा। बैठक की अध्यक्षता करते हुए गोपाल कृष्ण मित्तल ने कहा कि भारतीय समाज का सर्वागींण विकास करना परिषद का उददेश्य है ताकि समाज के प्रबुद्ध जनों की सक्रिय भागीदारी से समाज की सेवा के लिए प्रेरित किया जा सके। उन्होंने मौजूद लोगों का परिषद से जुडने का आहवान किया। कार्यक्रम का संचालन आलोक मेहरोत्रा ने किया इस मौके पर राकेश अग्रवाल, मदनमोहन शर्मा, चंद्र प्रकाश गोदियाल, रमेश गोयल, राजेश गोयल, नरेश आनंद, विपिन गुप्ता, रतेश जायसवाल, नीरज अग्रवाल, मनोज रयाल, दुर्गा नयाल, रीना वर्मा, उमा अग्रवाल सहित प्रमुख लोग उपस्थित रहे।

More Stories

You may have missed