September 30, 2026

News India Group

Daily News Of India

मेरे सपनों का भारत’ चित्रकला प्रतियोगिता में अंकित प्रथम

मसूरी। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत सोमवार को विद्यालय में चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का विषय ‘मेरे सपनों का भारत, विकसित भारत 2047’ रखा गया, जिसमें विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया और अपनी कल्पनाओं के माध्यम से विकसित भारत की तस्वीर प्रस्तुत की।

प्रतियोगिता में कक्षा 11वीं बी के अंकित कुमार ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। कक्षा नौ की तन्वी पुंडीर द्वितीय और कक्षा आठ की खुशी तृतीय स्थान पर रहीं।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष ओम प्रकाश उनियाल उपस्थित रहे। उन्होंने विद्यार्थियों की प्रतिभा की सराहना करते हुए कहा कि चित्रकला जैसे आयोजनों से बच्चों की रचनात्मक क्षमता और देश के भविष्य को लेकर उनकी सोच सामने आती है।

इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य रवि उनियाल सहित समस्त शिक्षक उपस्थित रहे। प्रतियोगिता के आयोजन में विद्यालय परिवार ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया।

You may have missed