July 31, 2026

News India Group

Daily News Of India

CM धामी के निर्देश पर आगनबाड़ी कार्यकर्तीयों को मिली सौगात, मासिक मानदेय में हुई वृद्धि।

देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर आगनबाड़ी कार्यकर्तीयों को रूपये 1800 व मिनी आंगनबाड़ी कार्यकर्तियों को रूपये 1500 तथा आगनबाड़ी सहायिकाओं को रूपये 1500 की मासिक मानदेय वृद्धि किये जाने की स्वीकृति प्रदान की गई है।

सचिव महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास हरिचन्द्र सेमवाल ने निदेशक महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास को  उक्तानुसार माह नवम्बर 2021 से मानदेय वृद्धि करते हुए भुगतान की कार्यवाही करने का निर्देश दिया है।

You may have missed