September 28, 2026

News India Group

Daily News Of India

टिहरी – ग्राम पंचायत गैड में मनाया गया आजादी का अमृत महोत्सव।

1 min read

जितेन्द्र गौड़

नैनबाग : जौनपुर विकास खंड के गैड गांव में आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने पर अमृत महोत्सव कार्यक्रम बड़े धूमधाम से मनाया गया ।इस अवसर पर गांव में तिरंगा रैली निकाली गई।

कार्यक्रम के आयोजन शिक्षक सूर्य सिंह पंवार ने कहा कि भारत में पहली बार आजादी का अमृत महोत्सव सभी देशवासी बड़े धूमधाम से मना रहे हैं।और अमृत महोत्सव का अर्थ है -यानी स्वतंत्रता सेनानियों की स्वाधीनता का अमृत। आजादी का अमृत महोत्सव मतलब नए विचारों का अमृत। नए संकल्पों का अमृत और आत्मनिर्भरता का अमृत है। तिरंगा हमारे देश की आन बान है। यह हमें एकता आपसी भाईचारे सद्भावना का संदेश देता है । इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य है हर घर तिरंगा फहराये और गांव के प्रत्येक नागरिक को राष्ट्रीय पर्व कार्यक्रम के प्रति जागरूक करें और उन्होंने यह भी कहा है कि हम सरकारी कर्मचारी हैं हमारी और अधिक जिम्मेदारी बनती है कि ऐसे कार्यक्रमों के प्रति लोगों को जागरूक करें।
इस अवसर पर गांव के बच्चों , युवाओं और ग्रामीण महिलाओं ने भी भाग लिया कार्यक्रम में अरूण पंवार ,संजय पंवार, मंजीता पंवार,अनिता,मीना देवी, गीता देवी,मीना आशा कार्यकत्रि,ऊषा देवी,मंमता देवी, सुनीता देवी, निर्मा देवी ,बिनो देवी,सविता देवी, अनिता देवी, विनीता देवी, बविता देवी,मीरा देवी, उर्मिला देवी, कृष्णा देवी,बविता,रीता देवी,ऊषा, प्रतिमा देवी,मंजीता देवी , नीरज पंवार ,रितेष,पवन,इंशात आदि उपस्थित रहे।

You may have missed