August 21, 2026

News India Group

Daily News Of India

जिले भर के सभी कार्यालय अब विधिवत खुले रहेंगे।

1 min read

हल्द्वानी : शासन द्वारा जारी नये आदेशों के क्रम में जिले भर के सभी कार्यालय अब विधिवत खुले रहेंगे। जानकारी देते हुए जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने बताया है कि एक मई तक सरकारी कार्यालय बंद करने के आदेश को निरस्त करते हुए जिले के शासकीय कार्यालयों में समूह क, ख, ग, घ कार्मिकों की उपस्थिति के संबंध में नया आदेश जारी किया गया है। इसके तहत शासकीय कार्यालयों में  समूह क व ख कार्मिकों की उपस्थिति शत प्रतिशत रहेगी तथा समूह ग और घ के कार्मिकों की उपस्थिति को 50 प्रतिशत तक रोटेशन के आधार पर सीमित रखा जाएगा। ऐसी महिला कार्मिक जो गर्भावस्था में हो अथवा जिनके संतान 10 वर्ष से कम उम्र की हो वह 55 वर्ष से अधिक आयु तक गंभीर बीमारी से ग्रसित कार्मिक घर से work-from-home करेंगे। अपरिहार्य परिस्थितियों में ही इनको कार्यालय बुलाया जाएगा। राजकीय शासकीय कार्यालयों में कार्यरत दिव्यांग कार्मिकों को कार्यालय में उपस्थित में छूट रहेगी। शासकीय कार्यों में आवश्यकता पड़ने पर किसी भी कार्मिक को कार्यालय बुलाया जा सकेगा। जहां तक संभव हो बैठकर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से ही की जाए इसके अतिरिक्त पूर्व में निर्गत कोविड-19 संक्रमण के नियंत्रण हेतु शासकीय कार्यालयों में सावधानियों बचाव हेतु दिए गए दिशा-निर्देश यथावत लागू रहेंगे।

More Stories

You may have missed