August 24, 2026

News India Group

Daily News Of India

कृषि मंत्री जोशी ने पीड़ित परिवार को बंधाया ढांढस, हर संभव मदद का दिया भरोसा।

1 min read

देहरादून : बुधवार को कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी आपदा प्रभावित क्षेत्र सरखेत गांव पहुंचे। जहां उन्होंने प्रभावित क्षेत्र में पुनर्निर्माण कार्यों की अधिकारियों से जानकारी ली। इसके साथ ही मंत्री गणेश जोशी ने आपदा जिन्होंने अपनो को खोया है, उनके परिजनों को ढांढस बंधाया और सरकार की तरफ से हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। विदित हो कि प्रभावित क्षेत्र में बुधवार को रेस्क्यू के दौरान सरखेत में अभी तक तीन शवों बरामद किया गया है, बाकी लापता दो लोगों के खोजबीन जारी है। मंत्री जोशी ने कहा कि आपदा पीड़ितों के साथ पूरी तरीके से खड़ी है जो भी यथासंभव मदद होगी वो प्रभावितों की को जायेगी।

जिनके शव बरामद किए गए :-
1. विशाल-15 वर्ष , पिता का नाम रमेश सिंह
2. राजेंद्र सिंह -40 वर्ष /रणजीत सिंह
3. सुरेंद्र -45 वर्ष / वीर सिंह

लापता :-

1 – जगमोहन सिंह 28 वर्ष, पिता का नाम बचन सिंह

2 – अनिता देवी,38 वर्ष , पति का नाम राजेंद्र