May 14, 2024

News India Group

Daily News Of India

उत्तरकाशी में आस्था पथ को शीघ्र मिलेगी स्वीकृति, ये बात गंगा विचार मंच के प्रदेश संयोजक लोकेन्द्र सिंह बिष्ट ने एक पत्रकार वार्ता में बताई।

1 min read

अरविन्द थपलियाल

उत्तरकाशी : बीजेपी नेता लोकेन्द्र सिंह बिष्ट ने बताया कि उत्तरकाशी में ताँबाखानी से लेकर केदारघाट तक आस्थापथ के निर्माण के लिए उनके अथक प्रयास के बाद नमामि गंगे प्रोजेक्ट के तहत 815.94 लाख का प्राकलन राज्य सरकार से होकर स्वीकृति हेतु भारत सरकार के राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन नमामि गंगे, जलशक्ति मंत्रालय भारत सरकार तक पहुंच गया है। उत्तकाशी में आस्थापथ के निर्माण की शीघ्रता से स्वीकृति के लिए लोकेन्द्र सिंह बिष्ट ने दिल्ली में नमामि गंगे NMCG के महानिदेशक राजीव रंजन मिश्रा से मुलाकात की।
भारत सरकार के नमामि गंगे जलशक्ति मंत्रालय से जुड़े गंगा विचार मंच के प्रदेश संयोजक लोकेन्द्र सिंह बिष्ट ने बताया कि उन्होंने केदारघाट से लेकर उजेली तक के आस्थापथ के निर्माण के लिए प्रस्ताव नमामि गंगे प्रोजेक्ट के तहत जलशक्ति मंत्रालय भारत सरकार के राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन के महानिदेशक को प्रस्ताव दिया है। जिसको राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन के महानिदेशक जी ने सैद्धांतिक तौर पर स्वीकार किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *